पानीपत सेक्टर 13-17 स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार रात करीब सवा दो बजे कुत्ते ने दो दिन के नवजात को नोंच नोंच कर मार डाला। कुत्ता नवजात को पहली मंजिल से उठाकर नीचे लेकर आया था। नवजात का शव क्षत विक्षत मिला है। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया है।
डॉक्टर के मुंह से मृत शब्द सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। अस्पताल परिसर में चीख पुकार मच गई। मां को जब सूचना मिली तो वह बेहोश हो गई। वहीं मृतक के परिजनों ने अस्पताल पर सुरक्षा संबंधी सवाल उठाए।
सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें एक कुत्ता बच्चे को 2 बजकर 7 मिनट पर अस्पताल से बाहर ले जाता दिखाई दे रहा है। बच्चे के शव को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है।
अस्पताल में परिजनों के बीच नवजात को उठा ले गया कुत्ता
अंसल स्थित निजी अस्पताल से कुत्ता नवजात को माता-पिता, दादी और ताई के बीच से उठाकर ले गया। आठ मिनट में कुत्ते से बच्चे को नोंच नोंचकर मार डाला। जब तक परिजन पहुंचे, बच्चा दम तोड़ चुका था। खून से लथपथ बच्चे का शव कुत्ते के मुंह में था। बच्चे की मौत के कारण अस्पताल में हाहाकार मच गया। इस बारे में डॉक्टर कुछ भी कहने से बचते रहे। घटना का जिम्मेदार कौन है, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है।
दो दिन बच्चे को छाती से लगाकर रखा
मां को जब सूचना मिली तो वह बेहोश हो गई। मां रोती हुई कहती रही कि वह दो दिन से अपने लाल को छाती से लगाकर रखती थी, लेकिन उसने कुछ देर के लिए ही अपने लाल को खुद से दूर किया था। उसे नहीं पता था कि वह अपना बेटा जिदंगी भर के लिए खो देगी।
सीसीटीवी में नवजात को 2:07 पर बाहर ले जाता दिखा कुत्ता
सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो उसमें एक कुत्ता बच्चे को 2:07 बजे अस्पताल से बाहर ले जाता दिखाई दिया। परिजन 2:15 पर नीचे पहुंचे, तब तक देर हो चुकी थी। आरोप है कि अस्पताल में कोई सुरक्षाकर्मी उस समय मुख्य गेट पर नहीं था, जब यह हादसा हुआ।
दिनभर अस्पताल के इर्द-गिर्द घूमते रहे कुत्ते
मासूम को मौत के घाट उतारने के बाद भी मंगलवार को आवारा कुत्ते अस्पताल के अंदर और बाहर आते-जाते दिखे। वह अस्पताल के इर्द-गिर्द घूम रहे थे। कुत्तों के मुंह खून लगने के बाद वह दोबारा किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। अस्पताल के सुरक्षाकर्मी की बात करें तो दिनभर अधिक गर्मी की वजह से छांव ढूंढ़ते मिले।
हो चुके ये हादसे