फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर और मरीज को गोली मारने वाले दो बदमाशों की फुटेज जारी, पुलिस ने किया इनाम घोषित

Fri, 24 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
समालखा। रंगदारी नहीं देने पर डॉ. देवराज नासा एवं एक मरीज को गोली मारने के आरोपियों की फुटेज पुलिस ने जारी कर दी है। पुलिस ने आरोपियों पर इनाम भी घोषित कर दिया है। पुलिस की दो टीमें शहर एवं शहर के बाहर छापेमारी कर रही है। पुलिस को वारदात के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं। हत्या में प्रयुक्त कार चंडीगढ़ की है। पुलिस अधिक जानकारी जुटाने चंड़ीगढ़ रवाना हो गई है।
विज्ञापन


विदित है कि वीरवार को समालखा में 50 लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर डॉ.देवराज को उसी के अस्पताल में घुसकर गोली मार दी गई थी। हमले में एक मरीज भी घायल हो गया था। बदमाश फायरिंग करते हुए कार में सवार होकर फरार हो गए थे। डॉ.देवराज नासा एवं मरीज को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

वर्जन
डॉक्टर देवराज पर हुए हमले के बारे में पुलिस को अहम सुराग मिल चुके है। पुलिस ने दोनों बदमाशों की फुटेज जारी की है। पुलिस ने एक बदमाश पर ईनाम भी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की दो टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हत्या में प्रयुक्त कार चंडीगढ़ की है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गौरखपाल राणा,डीएसपी समालखा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें