फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दिवाली की रात चार हत्या

Mon, 31 Oct 2016 11:59 PM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत/ इसराना/सनौली।
विज्ञापन

जिले में दिवाली के दिन अगल-अलग स्थानों पर रोहतक के कपड़ा व्यापारी समेत दो युवकों की हत्या कर दी गई। जबकि दो शव संदिग्ध परिस्थितियों में नहर व खेत में मृत मिले। एक रात में हत्या की चार वारदातों व संदिग्ध मौत के मामले में दिवाली के दिन पांच घरों के दीपक बुझा दिए। रोहतक के कपड़ा व्यापारी की गोहाना मोड़ पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पांच दिन से अपहृत घरौंडा के युवक की हत्या कर शव को गांजबड़ के पास पुल के नीचे फेंक दिया गया, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घरौंडा के पास जीटी रोड जाम कर दिया। मामले में एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि जिले के गांव शहरमालपुर में पुरानी रंजिश चलते एक व्यक्ति की वजनदार हथियार से हत्या कर दी गई। इसराना में अज्ञात व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या कर शव को राजवाहे में फेंक दिया गया। गांव भंडारी में भी खेतों में एक किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। अब तक किसान की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए है। पुलिस ने सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला एक
रविवार को दिवाली की रात रोहतक की संजय कॉलोनी निवासी कपड़ा व्यापारी विक्की (28) की गोहाना मोड़ पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने विक्की से 10 हजार रुपये, कपड़ों के दो बैग व एक मोबाइल फोन लूट लिया गया। हत्या का शक उसी के दोस्त हरीश पर है। पुलिस ने हरीश को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि रोहतक की संजय कॉलोनी निवासी विक्की (28) एक लड़के व दो लड़कियों का पिता था। विक्की चंडीगढ़ में कपड़े का व्यापार करता था। विक्की व उसका दोस्त हरीश दोनों पार्टनरशिप में काम करते थे। विक्की कुछ दिन पहले ही चंडीगढ़ से आया था। चार दिन पहले हरीश ने विक्की को फोन कर चंडीगढ़ में कपड़ा भिजवाने के लिए कहा था। विक्की वीरवार को कपड़ा लेकर चंडीगढ़ गया था। परिजनों ने बताया कि उन्होंने शनिवार को विक्की को फोन कर दिवाली पर घर आने के लिए कहा था। विक्की रविवार रात को दोस्त हरीश के साथ घर आने के लिए चंडीगढ़ से चला था। दोनों देर रात गोहाना मोड़ पर पहुंचे थे और रोहतक जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। काफी देर तक वाहन ने मिलने पर दोनों गोहाना मोड़ पर दुकानों के सामने सो गए। सुबह विक्की मृत अवस्था में मिला। विक्की की छाती में गोली मारी गई है। हत्यारोपी विक्की से 10 हजार रुपये, कपड़ों के दो बैग व एक मोबाइल फोन लूट ले गए। दोस्त हरीश का कहना है कि उसको गोली चलने की आवाज सुनाई नहीं दी। उसने सुबह विक्की के शव को मृत अवस्था में पड़ा देखा।
विज्ञापन

हरीश पर गहराया पुलिस को शक
विक्की की हत्या के मामले में पुलिस का शक उसी के दोस्त हरीश पर गहरा गया है। पुलिस ने दुकानदारों से गहनता से पूछताछ की। दुकानदारों के अनुसार गोहाना मोड़ पर चार-पांच लोगों ने शराब पी थी। शराब के नशे में विक्की का दूसरे लोगों के साथ झगड़ा भी हुआ था। पुलिस ने हरीश को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
दोनों बचपन के दोस्त, साथ शुरू किया कारोबार
विक्की व हरीश दोनों बचपन के दोस्त थे। दोनों ने साथ में एक ही स्कूल में पढ़ाई की। दो साल पहले दोनों ने चंडीगढ़ में कपड़े का कारोबार शुरू किया था और दोनों चंडीगढ़ में फेरी लगाकर कपड़ा बेचते थे। परिजनों के अनुसार दोनों का काम अच्छी तरह से जम चुका था। वे कारोबार को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे थे। दोनों के कारोबार की कॉलोनी में भी चर्चाएं होने लगी थी।
वर्जन :::::::
रोहतक निवासी कपड़ा व्यापारी विक्की की गोहाना रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शक के आधार पर उसके दोस्त हरीश को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
जसपाल सिंह, प्रभारी, थाना चांदनी बाग।

मामला नंबर- दो
पांच दिन पहले हुआ था गुरप्रीत का अपहरण
पांच दिन पहले अपहृत घरौंडा निवासी गुरप्रीत (20) की हत्या कर शव को गांव गांजबड़ के पास पुलियां के नीचे फेंक दिया गया। गुरप्रीत का शव गली-सड़ी हालत में मिला। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जीटी रोड पर घरौंडा के पास जाम लगा दिया। मामले में एसपी बस स्टैंड चौकी में तैनात एएसआई पवन को सस्पेंड कर दिया है तथा मामले की जांच के लिए डीएसपी जगदीप दूहन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है।
घरौंडा निवासी मुखत्यार ने बताया उसका जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास ढाबा है। उसका बड़ा बेटा गुरप्रीत का पांच दिन पहले पानीपत बस स्टैंड से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने इस बारे में बस स्टैंड पुलिस चौकी को शिकायत भी दी थी। परिजनों ने गुरप्रीत के अपहरण का शक भी जताया था। उसी दिन से गुरप्रीत का मोबाइल भी बंद आ रहा था। वह लगातार पुलिस से मामले की गहन जांच की अपील कर रहे थे, लेकिन पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही थी। सोमवार सुबह उन्हें गांव गांजबड़ के पास पुलियां के नीचे एक युवक के शव होने की सूचना मिली। उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान गुरप्रीत के रूप में की। गुरप्रीत की बड़ी बेरहमी से हत्या की गई है। हरप्रीत के शव को भी खुर्द बुर्द करने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। डॉक्टरों ने मामले की गहनता को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
परिजनों ने जीटी रोड किया जाम
गुरप्रीत के अपहरण के मामले में किसी तरह की ठोस कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने गुरप्रीत के शव को घरौंडा के पास जीटी पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद घरौंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस की एक न सुनी और पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। गुरप्रीत की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।
वर्जन :::::::::
पांच दिन पहले बस स्टैंड पुलिस चौकी में गुरप्रीत के लापता होने की शिकायत मिली थी। सोमवार को गुरप्रीत का शव गांजबड़ के पास मिला है। शव गली सड़ी हालत में मिला है। शव का पीजीआई रोहतक पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
सुरेश कुमार, प्रभारी थाना शहर पानीपत

मामला नंबर-तीन
हत्या कर शव को नहर में फेंका
इसराना में राजवाहे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति का शव अर्धनग्र अवस्था में मिला है। मृतक की गर्दन पर चोट के निशान हैं। प्राथमिक जांच में व्यक्ति की हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त करने की कोशिशों में जुटी है।
बताया जा रहा है कि अज्ञात की हत्या कर शव को इसराना राजबाहे में फेंक दिया गया। हत्यारोपियों ने मृतक को अर्धनग्र अवस्था में फेंका, ताकि कपड़े के जरिये उसकी शिनाख्त ना हो सके।
वर्जन :::::::
राजवाहे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव अर्धनग्र अवस्था में मिला है। प्राथमिक जांच में व्यक्ति की हत्या का आशंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
सुरेश पाल, प्रभारी थाना इसराना, पानीपत

मामला-चार
वाल्मीकि जयंती की रंजिश में की गई रामचंद्र की हत्या
गांव शहरमालपुर में रामचंद्र (50) की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि रविवार को रामचंद्र का कृष्ण के साथ झगड़ा हो गया था। झगड़ा धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों में जमकर डंडे व लाठियां चली। मारपीट में एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वाल्मीकि जयंती के दौरान कृष्ण ने रामचंद्र के साथ झगड़ा किया था। उस वक्त ग्रामीणों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। कृष्ण अब भी उसको जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने कृष्ण समेत 14 को नामजद 28 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
वर्जन ::::::::::
रामचंद्र की दिवाली की शाम को मारपीट में मौत हुई है। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी कृष्ण समेत 28 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
वीरेंद्र सिंह, अतिरिक्त प्रभारी एवं जांच अधिकारी थाना बापौली।

खेत में काम करने के लिए गया था किसान
दिवाली के दिन गांव भंडारी में 37 वर्षीय जगदीश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। जगदीश रविवार सुबह खेत में काम करने के लिए गया था। दोपहर तक जगदीश घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खेत में जाकर देखा। जगदीश का शव मेढ़ पर औंधे मुंह पड़ा था। जगदीश की मौत की सूचना पर थाना मतलौडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवाया। अब तक जगदीश की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन :::::::
किसान की खेत में मौत हुई है। अब तक मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
धर्मबीर सिंह खर्ब, प्रभारी थाना मतलौडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें