फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ अपहरण मामले का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 31 Oct 2016 11:59 PM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-टू पानीपत को रिफाइनरी के इंजीनियर के भाई सिद्धार्थ मीणा के अपहरण मामले में तीसरे अपहरणकर्ता सोनू को 12 दिन के बाद सोनू को घरौंडा बस स्टैंड से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।वहीं सीआइए-टू मामले के चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

सीआईए-टू पानीपत सोमवार को जयपुर निवासी सिद्धार्थ मीणा के अपहरण के तीसरे आरोपी सोनू को घरौंडा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घरौंडा से भागने की फिराक में था। सीआईए-टू ने आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। पुलिस अब तक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सीआइए-टू मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी। सीआइए-टू को आरोपी से वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल, बाइक व कार बरामद करनी है। विदित है कि 16 अक्तूबर को सिद्धार्थ मीणा निवासी मालवीय नगर जयपुर का रिफाइनरी टाउनशिप से अपहरण कर लिया था। अपहरणकर्ताओं ने उसके पिता को फोन कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। एसपी राजेश दुग्गल ने सिद्धार्थ की सही सलामती बरामदगी के लिए दो डीएसपी जगदीप दूहन व डीएसपी बली सिंह के नेतृत्व में 50 पुलिस कर्मियों की एक टीम को गठन किया था। टीम ने कड़ी मेहनत व स्टीक ऑप्रेशन के बाद सिद्धार्थ मीणा को झज्जर के गांव माच्छरौली के खेतों से बरामद कर लिया गया था। पुलिस ने एक आरोपी दोनों मोनू निवासी शेखुपरा को मौके से ही दबोच लिया था। इसके बाद मामले में आरोपी मास्टर माइंड मोनू-टू को पिछले सप्ताह गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में सोनू निवासी शेखपुरा व संजय निवासी माच्छरौली झज्जर फरार चल रहे थे। पुलिस को अब संजय की तलाश है।  
वर्जन
सिद्धार्थ अपहरण मामले के तीसरे आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने अब तक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश की जाएगी। आरोपी से रिमांड के दौरान पिस्तौल, बाइक व कार बरामद करने की कोशिश की जाएगी। वहीं चौथे आरोपी संजय की धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज वर्मा, प्रभारी सीआईए-टू पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें