फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर फंदे पर लटकाया

Wed, 18 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव महराणा में एक विवाहिता की दहेज खातिर हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया गया।  परिजनों  की सूचना पर मौके पर पहुंची आठ मरला चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन


विवाहिता की एक साल पहले ही शादी हुई थी। विवाहिता के परिजनों के बयानों पर पति, सास, ससुर व ननंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


मंगलवार दोपहर को गांव महराणा में बिंदू (30) का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। बिंदू की मौत की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बिंदू की अप्रैल 2015 में महराणा के अनिल के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन


मायका पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही बिंदू को दहेज के प्रताड़ित किया जा रहा था। हर रोज बिंदू को पिटा जा रहा था। आरोपी कभी उनसे पैसों की तो कभी बाइक की मांग कर रहे थे। पति अनिल, ससुर महावीर, सास फूलपति व ननंद पूजा ने मिलकर बिंदू की पहले गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को फंदे पर लटका दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। वहीं मृतका के पति अनिल व ससुर महावीर ने बिंदू के परिजनों के सारे आरोपों को निराधार बताया है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी बिंदू के साथ मारपीट नहीं की। कभी भी बिंदू से दहेज की मांग नहीं की गई। बिंदू ने आत्महत्या की है और उनको भी इसके कारणों का पता नहीं। वह पूरे मामले में निर्दोष है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर पति अनिल, ससुर महाबीर, सास फूलवती व ननंद पूजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


महराना गांव में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि उसकी दहेज के लिए हत्या की गई है। पुलिस ने पिता के बयान पर अनिल, महाबीर, फूलपति व पूजा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जयबीर सिंह,प्रभारी आठ मरला पुलिस चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें