फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी हिटलर, चापलूसी करते विज उनके एजेंट: दिग्विजय

Tue, 17 Jan 2017 12:27 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
d - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने पीएम मोदी को हिटलर बताते हुए कहा सरकार का रवैया सही नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज मोदी के एजेंट हैं और वह चापलूसी करते हैं। दिग्विजय चौटाला सोमवार को इनसो द्वारा की जा रही कॉलेज यात्रा के तहत यमुनानगर के एमएलएन कॉलेज के बाहर युवाओं को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा खादी से महात्मा गांधी की फोटो हटाकर मोदी की फोटो लगाने पर दिए बयान पर कहा कि देश से स्वतंत्रता खत्म की जा रही है और तानाशाही शासन बढ़ाया जा रहा है। दिग्विजय ने पंजाब द्वारा हरियाणा को पानी न दिए जाने पर कहा कि अब इनेलो ने जलयुद्ध छेड़ दिया है।
विज्ञापन


वह पंजाब से अपने हक का पानी लेकर रहेंगे। इनेलो के लाखों कार्यकर्ता इकट्ठा होकर 23 फरवरी को पंजाब की सीमा में प्रवेश कर पानी को हरियाणा में लाने के लिए प्रयास करेंगे।  इसके लिए चाहे उन्हें किसी चरण से गुजरना पड़े, क्योंकि भाजपा व कांग्रेस दोमुंहे सांप हैं और दोनों मिले हुए हैं। काग्रेंस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर बोलते हुए दिग्विजय ने कहा कि वह पहले अपनी पार्टी को संभालें। हर रोज कहीं न कहीं दोनों गुटों के कार्यकर्ता भिंड रहे हैं। वह जनता को क्या हक दिलाएगें, जिनके घर में खुद ही गुटबाजी हो।

छात्र चुनाव नहीं करवा रही सरकार
दिग्विजय ने कहा कि इससो की यह यात्रा तीसरे चरण में पहुंच गई है, जो यमुनानगर से शुरू हुई है। प्रदेश में विशेष 1200 कॉलेज हैं, उनके छात्रों व युवाओं को इकट्ठा कर उन्हें संगठित और इनसो के साथ जोड़ा जा रहा है। कॉलेज छात्र लगातार इनसो के साथ जुड़ रहे हैं। यहां पर छात्रों के मुद्दों को युवाओं के बीच में रखे जा रहे हैं। छात्र चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सबसे अहम मुद्दा चुनाव का है, जो कराने चाहिए। लेकिन सरकार उन चुनाव को नहीं करवा रही है। वह चुनाव कराने के लिए नियंत्रण सरकार पर दबाव बना रहे हैं। इसके अलावा छात्रों को बसों के पास की दिक्कतें आ रही हैं और युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। सरकार उनके बारे में नहीं सोच रही। इन्हीं मुद्दों को वह विद्यार्थियों के बीच में रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें