फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने वैन को मारी टक्कर, महिला की मौत

Sun, 02 Apr 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। जीटी रोड पर रविवार सुबह गांव पट्टीकल्याणा के पास आई-20 कार ने सामने चल रही ईको वैन को टक्कर मार दी। भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। हादसे में इको वैन में सवार महिला की वैन के नीचे दबने से मौत हो गई। कार सवार चार लोगों सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को समालखा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से दो को गंभीर हालत में पानीपत रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पटियाला के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी सुखजिंद्र अपनी नानी रतन कौर, मां जरनैल कौर और बेटे विशेषदीप के साथ रविवार सुबह अपनी आई-20 कार से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल गए थे। वहां वे अस्पताल में भर्ती मामी शालिनी से मिलने जा रहे थे। वे लोग जब जीटी रोड पर गांव पट्टीकल्याणा के पास पहुंचे तो इको वैन चालक ने कार के सामने अचानक ब्रेक लगा दिए। सुखजिंद्र के अनुसार अचानक ब्रेक लगाने से कार पीछे से वैन से टकरा गई। टक्कर से इको वैन में बैठी राजनगर निवासी गुड्डी (28) नीचे गिर पड़ी और इको-वैन के नीचे दब गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वैन में सवार गुड्डी के पति रणबीर और एक अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद इको वैन चालक भाग गया। हादसे में आई ट्वेंटी कार सवार दो महिलाओं सहित चार को गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को समालखा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से पटियाला निवासी जरनैल कौर और विशेषदीप को पानीपत रेफर कर दिया गया। थाना समालखा पुलिस ने महिला के पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। थाना समालखा पुलिस ने आई ट्वेंटी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पति के साथ दवाई लेने सोनीपत जा रही थी महिला
पानीपत के राजनगर निवासी गुड्डी अपने पति रणबीर के साथ सोनीपत स्थित अस्पताल से दवाई लेने जा रही थी। लेकिन, रास्ते में हुए हादसे में उसकी मौत हो गई।
सवारियां लेने की होड़ में हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि इको-वैन में चालक सहित चार सवारियां थी। चालक सवारियां लेने के लिए जल्दबाजी कर रहा था। सवारियां लेने के चक्कर में वाहन को तेज चला रहा था। पट्टीकल्याणा पर सड़क किनारे सवारियां खड़ी देख चालक ने अचानक कट मारते हुए कार के सामने आकर ब्रेक लगा दिए। इससे हादसा हुआ।  
तेज रफ्तार पर अंकुश नहीं लगा पा रही पुलिस
जीटी रोड पर तेज रफ्तार लोगों के लिए काल बन रही है। पुलिस वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। ट्रेफिक पुलिस की मानें तो तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए उनके चालान किए जा रहे हैं। फिर भी वाहन चालक बाज नहीं आ रहे। गत तीन माह के आंकड़ों पर नजर डालें तो ट्रेफिक पुलिस विभिन्न मदों में नियमों की पालना न करने वाले करीब 12 हजार वाहन चालकों के चालान कर चुकी है। इनमें डेंजरस ड्राइविंग के करीब 80 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन

पट्टीकल्याणा के पास कार ने इको वैन को टक्कर मार दी थी। इको वैन के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि महिला के पति सहित दो घायल हो गए। कार में सवार दो महिलाओं सहित चार लोगों को चोटें आई हैं। कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दीपक कुमार, प्रभारी, थाना समालखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें