फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी ससुराल में, चोर घर में, लाखों के आभूषण चोरी

Fri, 27 May 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पाश कालोनी मॉडल टाउन के साथ लगते शांति नगर में कारोबारी के घर सोने के जेवरात समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए। कारोबारी रात को परिवार सहित अपनी ससुराल गया था।
विज्ञापन


वारदात की सूचना कारोबारी ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने परिजनों के ब्यान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शांति नगर निवासी कारोबारी धर्मबीर शर्मा ने बताया कि वह वीरवार दोपहर को परिवार सहित पानीपत की एक कालोनी स्थित अपनी ससुराल में गए थे। ससुराल से रात एक बजे लौटे। मकान के मेन गेट का ताला न खुलने के कारण वह दोबारा ससुराल में जाकर सो गए। वह सुबह सात बजे घर लौटे। उन्होंने देखा कि कमरों के ताले टूटे पड़े थे और इनमें सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


चोर अलमारी से आठ तोले सोने के जेवरात व 1500 रुपये चोरी कर ले गए। उन्होंने वारदात की सूचना मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी।

पुलिस को शांति नगर के एक मकान में चोरी की सूचना मिली है। मकान मालिक ने शिकायत दी है कि चोर मकान से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विपिन कादियान, प्रभारी थाना मॉडल टाउन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें