फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

Fri, 27 May 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक वाहन की चपेट में आने से बृहस्पतिवार की देर शाम एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  गांव शिमली निवासी 35 वर्षीय कृष्ण कुमार बृहस्पतिवार की सायं करीब चार बजे किसी कार्य से गांव शिमली से पैदल नारनौल की ओर आ रहा था। अभी वह बाला जी होटल के पास ही पहुंचा था कि अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को नारनौल नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने कृष्ण की गंभीर हालात को देखते हुए उसे रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन कृष्ण के परिजन उसे उपचार के लिए जयपुर ले गए, लेकिन कृष्ण ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें