फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat Crime: श्मशानघाट में बच्ची का शव मिलने से हड़ंकप, कपड़े में लपेटी थी छह महीने की मासूम

Sun, 16 Feb 2025 05:40 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

पानीपत में इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली घटना हुई है। श्मशानघाट के पास कोई छह महीने की मासूम का शव कपड़े में लपेट कर छोड़ गया। बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
कपड़े में लपेटा बच्ची का शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में राजीव कॉलोनी के पास श्मशान मुक्ति धाम के गेट पर छह माह की बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव को कपड़े से ढककर यहां छोड़ा गया था। धाम के सेवक ने बच्ची के शव की सूचना किला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला लेकिन बच्ची के शव को छोड़ने वाले का सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने यहां लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


वीर भवन चुंगी निवासी विनोद खन्ना ने बताया कि वह राजीव कॉलोनी के पास स्थित श्मशान मुक्ति धाम में सेवक के रूप में काम कर रहा है। वह रविवार सुबह साढ़े नौ बजे श्मशान घाट में आया तो उसे गेट पर एक बच्ची का शव कपड़े में लिपटे देखा। बच्ची की आयु लगभग छह माह प्रतीत हो रही थी। शव पर चोट के निशान नहीं थे। उसने पुलिस कंट्रोल रूप में कॉल की। पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लिया। अब तक शव का छोड़ने वालों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम में बच्ची की मौत के कारण स्पष्ट होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
किला थाना पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि बच्ची के शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची की मौत के कारणों का पता चलेगा। श्मशान घाट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। फिलहाल मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें