फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने एटीएम काट 2.70 लाख लूटे

Tue, 26 Apr 2016 12:33 AM IST
panipat
विज्ञापन
एटीएम काट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव आसन कलां में नकाबपोश बदमाशों ने एसबीआई बैंक का एटीएम काटकर दो लाख 70 हजार 500 रुपये पर हाथ साफ कर दिया। एटीएम में करीब पौने छह लाख रुपये सुरक्षित मिले हैं। बदमाशों की संख्या तीन बजाई गई है। बदमाश गैस कटर से शटर काटकर अंदर दाखिल हुए। थाना मतलौडा पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।


रविवार रात करीब 2.20 पर आसन कलां गांव स्थित एसबीआई के एटीएम में तीन नकाबपोश बदमाश घुस गए। बदमाशों ने पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़े और बाद में गैस कटर से एटीएम मशीन काट दी। बदमाश एटीएम मशीन से दो लाख 70 हजार 500 रुपये लूटकर भाग गए। मतलौड़ा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह और सीआईए वन प्रभारी संदीप छिक्कारा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन



पुलिस ने बैंक अधिकारियों और गार्ड के बयान दर्ज किए। उधर, एटीएम पर तैनात गार्ड कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह नौ बजकर दस मिनट पर ड्यूटी खत्म होने पर एटीएम बंद कर चला था। सुबह आकर देखने पर शटर के सेंटर लॉक टूटे हुए थे।

कैश बॉक्स सुरक्षित, पौने तीन लाख रुपये गायब
पुलिस की जांच में एटीएम मशीन के कैश बॉक्स सुरक्षित मिले। बॉक्सों में रखे एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट भी सुरक्षित थे। 100 रुपये वाले बॉक्स से रुपये गायब थे। बैंक अधिकारियों के अनुसार एटीएम में 8.45 लाख रुपये नगद डाले गए थे। कैश बॉक्स खोलने पर 5,67,500 रुपये पाए गए, जबकि 2,70,500 रुपये गायब मिले। पुलिस को इस तरह की लूट समझ नहीं आ रही है।

पूरी तैयारी के साथ आए थे बदमाश
सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए बदमाश पूरी तैयारी में वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं। बदमाशों ने चेहरे नकाब से ढके हुए थे। हाथों में दस्ताने पहन रखे थे। दस्ताने होने के कारण एफएसएल टीम एटीएम से फिंगर प्रिंट उठाने में कामयाब नहीं हो पाई।

दो बार पहले भी हो चुकी है लूट की कोशिश
गांव आसन कलां स्थित एसबीआई बैंक का एटीएम पहले भी बदमाशों के निशाने पर रहा है। बदमाशों ने इससे पहले 2013 और 2014 में भी एटीएम में चोरी का प्रयास किया था। दो बार पहले चोरी की कोशिश होने के बाद भी बैंक अधिकारियों ने एटीएम की सुरक्षा के लिए कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं किया।


सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की हरकते दो बजकर 20 मिनट पर कैद हुई हैं। एटीएम से दो लाख 70 हजार पांच सौ रुपये गायब है। पुलिस को मामले की शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन

भारती चौधरी,प्रबंधक एसबीआई बैंक, आसन कलां।

आसन कलां स्थित एसबीआई के एटीएम में लूट की सूचना मिली थी। यहां पर कैश बॉक्स सुरक्षित मिले हैं, लेकिन एटीएम से करीब पौने तीन लाख रुपये गायब हैं। वे पैसे गायब होने को लेकर चिंतित हैं। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर देगी।
राजेंद्र सिंह संधु, प्रभारी थाना मतलौडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें