आरोपी बलवान ने सुशील पर पहले हमला किया फिर बेहोश होने के बाद उस पर कपड़ा ढक दिया, ताकि किसी को पता न चल सके। कुछ ही देर में पुलिसकर्मी सुशील को जगाने के लिए गया और कपड़ा हटाया तो उसे लहूलुहान देख पुलिसकर्मी ने बलवान से पूछताछ की। बलवान ने कबूल लिया कि उसी ने डंडा मारकर सुशील का सिर फोड़ा।
आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी
घायल सुशील को पुलिसकर्मी आनन फानन में पुलिस की गाड़ी में सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर में उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे प्रेम अस्पताल में भर्ती कराया। वहां सुशील को ऑपरेशन के बाद आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है।
घायल सुशील के बड़े भाई सुनील ने बताया कि थाने में हमले में समय कुल सात हवालाती थे। ऐसे में पुलिसकर्मियों को चौकन्ना रहना चाहिए था। हर हवालाती की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों की थी।
एएसआई और हवलदार सस्पेंड, आरोपी पर जोड़ी 307 की धारा
ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर एएसआई अनूप सिंह और हवलदार रकम सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है, आरोपी बलवान पर धारा 307 लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। - सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय