फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल पर आए बदमाशों ने घर पर धावा बोला, ट्रैक्टर तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेत की रंगदारी नहीं दी तो बदमाशों ने किसान के घर पर बोला धावा
विज्ञापन

पैरोल पर आए हैं बदमाश, कहा-यमुना से रेत लाने पर उन्हें देने होंगे पैसे, ट्रैक्टर भी तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। पैरोल पर आए दो बदमाशों ने मकान बनाने के लिए यमुना नदी से रेत लेकर आ रहे किसान का पहले तो रास्ता रोक रेत न लाने या रेत के बदले पैसे देने की धमकी दी। फिर अपने आठ-दस साथियों के साथ लाठियों व गंडासियों से लैस होकर किसान के मकान पर जा धमके। इतना ही नहीं, घर पर रेत लाने पर पैसे न देने वाले किसान के घर पर न मिलने पर घर के अंदर खड़े ट्रैक्टर को ही गंडासी से तोड़ दिया और महिलाओं के चेतावनी दी।
विज्ञापन

गांव गोयला कलां में किसान बलिंद्र का पुत्र मोहित मकान निर्माण के लिए ट्रैक्टर लेकर यमुना के अंदर रेत लेकर आ रहा था। तभी पैरोल पर आए दो बदमाशों ने गांव के आठ-दस लड़कों के साथ यमुना के पास रास्ता रोक लिया और मोहित से कहा कि यदि यमुना से रेत ले कर आओगे तो उन्हें पैसे देने पड़ेंगे। इस पर मोहित ने मना कर दिया तो कुछ देर बाद ही सभी बदमाश एकजुट होकर मोहित के घर पर गंडासी, लाठियां ले कर पहुंचे। मगर उस समय मोहित अपने घर पर नहीं मिला और फिर बदमाशों ने वहां पर खड़े ट्रैक्टर को गंडासे, लाठियों से हमला कर तोड़ दिया। तभी घर के अंदर से महिलाएं उन्हें रोकने लगीं। बदमाशों ने महिलाओं को चेतावनी दी कि उन्हें रेत लाने पर पैसे नहीं दिए तो वे किसी को भी यमुना से रेत नहीं उठाने देंगे। इस पर मोहित के पिता बलिंद्र ने बापौली थाना पुलिस को हमला करने वाले बदमाशों के खिलाफ शिकायत दी है। बापौली थाना एसएचओ विजय कुमार का कहना है कि मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है। कई बार गांव में दबिश दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें