फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में अर्जुन व उसकी पत्नी गंभीर, सिविल अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाना फाटक के पास पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, दो गंभीर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। मनाना फाटक के पास दो पक्षों में पैसों के लेन-देन को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें राजीव कॉलोनी निवासी अर्जुन व उसकी पत्ती गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद परिजन दोनों को शहर के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं जब समालखा थाना पुलिस अस्पताल में पीड़ितों के ब्यान लेने पहुंची तो डॉक्टरों ने दोनों को अनफिट घोषित कर दिया। जिस कारण पीड़ितों के बयान नहीं लिए लिए जा सकें हैं। वहीं आरोप है कि बदमाश उनकी घर की किशोरी के अपहरण का प्रयास थे। उनके विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एचसी कृष्ण कुमार ने बताया कि अर्जुन को उसी की कॉलोनी में रहने वाले डेयरी विक्रेता राजेश से सात हजार रुपये का लेन-देन था। किसी काम से राजेश व दो अन्य मनाना फाटक के पास गए हुए थे। जहां पर अर्जुन व उसकी पत्नी पहले से मौजूद थे। उन्होंने राजेश को देखा और उसके पास अपने पैसे मांगने के लिए चले गए और जाते ही बाइक की चाबी निकाल ली और कहा कि पहले पैसे दे उसके बाद ही बाइक दी जाएगी। इसके बाद कुछ कहासुनी हो गई और बाद में वह मारपीट में बदल गई। मारपीट में अर्जुन व उसकी पत्नी को गंभीर चोटे आई है। जिसके बाद परिजनों ने सामान्य अस्पताल में दोनों को भर्ती करवाया है। ब्यान लेने के लिए पुलिस गई थी लेकिन डॉक्टर ने दोनों को अनफिट घोषित कर पुलिस को ब्यान लेने से मना कर दिया। जांच अधिकारी एचसी कृष्ण कुमार का कहना है कि पुलिस पीड़ितों के बयानों पर ही मामला दर्ज करेंगी। अभी तक कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

फोटो-28
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें