फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-सरकार से ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
दरिंदगी पर चिंता जताई चिंता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हिंदू महासभा की बैठक रविवार को तहसील कैंप फतेहपुरी चौक स्थित कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान धर्मपाल चोपड़ा ने की, जबकि संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ज्योति भाटिया ने की।
विज्ञापन

जिला प्रधान धर्मपाल चोपड़ा ने कहा कि देश में कन्याओं को हिंदू धर्म में देवी के रूप में पूजा जाता है, लेकिन कुछ दरिंदे इनको अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ज्योति भाटिया ने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि 21 जून को अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहतर ढंग से मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य नमस्कार भी करें। इस मौके पर डिप्टी मेयर प्रतिनिधि राजकुमार पाहवा, दिनेश सपड़ा, लालचंद चोपड़ा, महेश चोपड़ा, हिंदू महासभा के युवा जिला प्रधान टेकचंद सोनी, सुखदेव सिंह, पंकज खुसिजा, अशोक चोपड़ा, सुरेश कुमार, सुरेश नारंग व सुरेंद्र पपनेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें