रिफाइनरी की पाइप लाइन से तेल चोरी करने को प्रयास
पानीपत। नारायणा गांव के खेतों से चोरों ने रिफाइनरी की पाइप लाइन से तेल चोरी करने का प्रयास किया। समालखा थाना पुलिस ने रिफाइनरी के अधिकारियों के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नारायणा के किसान ने बताया कि उसके खेत के बीचों बीच 5 फुट तक खुदाई की गई थी। उनके खेत से रिफाइनरी की पाइप लाइन गुजरी है। चोरों ने इसको लीक कर तेल चोरी करने का प्रयास किया। रिफाइनरी के वरिष्ठ प्रबंधक राकेश कुमार ने घटनास्थल का जायजा लेकर इसकी शिकायत समालखा थाना पुलिस को दी है।