फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-सीआईए-वन ने छह लूटेरों के एक गिरोह को रविवार रात को जलालपुर प्रथम से दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला, शामली
विज्ञापन

‘ई-रिक्शा लूटने वाले गिरोह के छह सदस्य दबोचे, आठ वारदातें कबूलीं’
- यूपी के कांधला और शामली के रहने वाले हैं सभी आरोपी, गिरोह दिल्ली और सोनीपत में भी था सक्रिय
-पानीपत से ई-रिक्शा लूटकर यूपी में किराए पर चलवाते थे
फोटो-15
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सीआईए वन ने रविवार देर रात नशीला पदार्थ सुंघाकर ई-रिक्शा लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। सीआईए-वन ने गिरोह को रविवार देर रात डकैती की योजना बनाते दबोच लिया, आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक कारतूस, रॉड और डंडे बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि, गिरोह ने पानीपत में ई-रिक्शा लूट की आठ वारदातों को कबूला है। बताया कि, ये आलू या सब्जी की बोरी नजदीक के गांव में छोड़कर आने की कहकर ई-रिक्शा को किराए पर करते थे और एक योजना के तहत वारदात को अंजाम देते थे। इसके अलावा दिल्ली और सोनीपत में इसी तरह से वारदातों को अंजाम देने की कबूली है। सीआईए-वन ने आरोपियों को कोर्ट से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
सीआईए-वन टीम प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने सोमवार को ई-रिक्शा लूट मामलों का खुलासा किया है। इंस्पेक्टर ने मीडिया को बताया कि उनको रविवार देर शाम गुप्त सूचना मिली कि थाना सनौली क्षेत्र के अंतगर्तग गांव जलालपुर-प्रथम के पास संदिग्ध किस्म के पांच-छह युवक हथियार के बल पर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। उन्होंने सूचना के आधार पर सब-इंस्पेक्टर राजपाल के नेतृत्व मे एक टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। टीम ने गांव जलालपुर प्रथम के पास नाका बंदी कर छह आरोपियों को अवैध एक देसी कट्टे, एक कारतूस, रॉड और डंडों सहित काबू किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान नवीन निवासी नरेला दिल्ली हाल कांधला यूपी, वाजिद निवासी कांधला, रईस निवासी कांधला, राशिद निवासी शामली, वसीम निवासी कांधला व शहनाज निवासी काधंला के रूप में हुई। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने जिला पानीपत मे गत दिनों ई-रिक्शा लूटने की आठ वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इन वारदातों में थाना सनौली, चांदनी बाग और सदर में मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने दिल्ली व सोनीपत में भी ई-रिक्शा लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

इस तरह से देते थे वारदात को अंजाम
ई-रिक्शा लूट में सभी आरोपी शामिल होते थे और योजना बनाकर वारदात को अंजाम देते थे। इनमें से दो आरोपी सब्जी मंडी से आलू या सस्ती सब्जी की दो बोरी खरीद लेते थे। ये दोनों सनौली रोड पर लगने वाले गांवों में सब्जी ले जाने की कहकर किराया तय कर लेेते थे। दोनों ई-रिक्शा चालक की बराबर में बैठ जाते थे। इनके आगे दो बदमाश एक मोटरसाइकिल पर पुलिस चेकिंग की रैकी करते चलते थे। दो बदमाश सनौली नाके के आसपास तैनात रहते थे। रिक्शा में सवार बदमाश कुछ दूर चलते ही कोल्ड ड्रिंक्स या फ्रूटी पीने की कहते थे और ई-रिक्शा चालक की कोल्ड ड्रिंक्स में नशीली दवा मिला देते थे। उसके बेहोश होने पर खाली रास्ता मिलते ही हरियाणा या यूपी में रोड के पास फेंक देते थे।
यूपी में किराए पर चलाते थे ई-रिक्शा
बदमाश ई-रिक्शा को लूटकर यूपी ले जाते थे। इनका कोई रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं होता था। वे आसानी से यूपी में चलवा देते थे, जिसका सारा काम रासिद निवासी शामली देखता था। वह शाम को किराया वसूलकर सभी में बांट देता था। ये सब सुबह सात बजे पानीपत की मंडी में आ जाते थे और सुबह दस बजे तक ई-रिक्शा लूट की वारदात को अंजाम देकर 11 बजे तक अपने ठिकानों पर चले जाते थे। ये बदमाश अब रात को लूट व डकैती की योजना में थे। पुलिस ने इससे पहले ही बदमाशों को धर दबोचा।
आरोपियों ने इन वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा
-17 अक्तूबर को जलालपुर मोड़ गंदा नाला के पास से ई-रिक्शा लूट ली। इस वारदात बारे दीपक निवासी विजय नगर पानीपत की शिकायत पर थाना सनौली में अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज है ।
-24 अक्तूबर को जलालपुर मोड़ गंदा नाला के पास से ई-रिक्शा लूट ली। इस वारदात बारे मिथुन निवासी डाबरा कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर थाना सनौली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है ।
-25 अक्तूबर को जलालपुर मोड़ गंदा नाला के पास से ई-रिक्शा लूट ली। जिसमें अंकित निवासी वार्ड-7 कुटानी रोड पानीपत की शिकायत पर थाना सनौली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
-21 अक्तूबर को मलिक पेट्रोल पंप के पास से ई-रिक्शा लूट ली। इस वारदात बारे सुदेश निवासी हरिनगर पानीपत की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज है ।
-23 अक्तूबर को सब्जी मंडी के पास से ई-रिक ्क्षा लूट ली। इस वारदात बारे बिजेंद्र निवासी जगजीवन राम कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज है ।
-11 सितंबर को समालखा से ई-रिक्शा लूट ली। इस वारदात बारे नरेश निवासी आजाद नगर समालखा की शिकायत पर थाना समालखा में अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज है ।
-31 अगस्त को गांव निंबरी के पास से ई-रिक्शा लूट ली। इस वारदात बारे रमेश निवासी न्यू दीवान नगर कच्चा कैंप पानीपत की शिकायत पर थाना सदर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है ।
विज्ञापन

-सात अक्तूबर को ई-रिक्शा लूट की एक वारदात को आरोपियों ने अंजाम दिया।
वर्जन
सीआईए-वन पानीपत ने ई-रिक्शा लूट के गिरोह को काबू किया है। गिरोह के सभी छह सदस्यों ने पानीपत के अलावा सोनीपत व दिल्ली में भी इसी तरह से लूट की वारदातों को अंजाम देने कबूला है। पुलिस ने लूटेरों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। इनसे ई-रिक्शा बरामद करने के साथ दूसरी वारदातों का भी पता लगाया जाएगा।
राहुल शर्मा, एसपी, पानीपत।

--जगमहेंद्र--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें