फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों के ब्यानों पर 174 की कार्रवाई कर केस को किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी व्यापारी की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। एल्डिगो निवासी टेक्सटाइल व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। जिसमें शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। जीआरपी ने इसको हादसा या आत्महत्या माना है। जीआरपी ने हत्या के आरोपों को निराधार बताया है। वहीं परिवार आज भी उसकी हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

जीआरपी के जांच अधिकारी एसआई आनंद सिंह का कहना है कि मंगलवार को स्टेशन से थाने में मेमो मिला था कि एक व्यक्ति का शव बाबरपुर के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। जिसके बाद वह स्वयं मौके पर पहुंचे थे और रात को शव की शिनाख्त नहीं होने पर शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। शिनाख्त कराने पर पता चला कि यह एल्डिगो निवासी रमेश कुमार जिंदल है। जिसके बाद परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त करवाई गई थी। उसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था। उन्होंने बताया कि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ चुकी है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से ही मौत हुई है। चूंकि मृतक की बॉडी पर एक भी चोट का निशान नहीं मिला है। जिसके बाद जीआरपी ने परिजनों के बयानों पर 174 की कार्रवाई कर केस को बंद कर दिया है। इस बारे में जीआरपी थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि उनके पास मृतक के परिजनों ने कोई भी शिकायत नहीं दी है। जिस आधार पर वे कार्रवाई कर सके। जब तक कोई शिकायत नहीं आती है तो वे कुछ नहीं कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें