ऑनर किलिंग : पिता से बिजली की तार बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेजा
पानीपत। थाना मतलौडा पुलिस ने ऑनर किलिंग में हत्यारोपी पिता से बिजली की तार बरामद कर ली है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थाना मतलौडा पुलिस जोशी निवासी बेटी के हत्यारोपी पिता सुरेश ने कबूल किया कि उसने इसी तार से करंट लगाकर लड़की की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना मतलौडा के अंतर्गत कवी गांव में रवीना (16) की वीरवार रात को घर में ही करंट लगाकर हत्या कर दी। परिजनों ने अल सुबह ही गांव में संस्कार कर दिया। पुलिस ने अपने स्तर पर जांच की तो ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। पुलिस ने श्मशान घाट में पहुंचकर राख के नमूने उठाए और इस मामले में पिता सुरेश पर हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद सुरेश के भाई श्यामलाल को भी गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी बली सिंह ने बताया कि पुलिस ने लड़की के पिता को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। उससे बिजली की तार बरामद कर ली है और कोर्ट ने रिमांड पूरा होने के बाद हत्यारोपी पिता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।