फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पीटीआई ने फंदा लगाकर दी जान, जेठ और देवर पर प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पीटीआई ने फंदा लगाकर दी जान, जेठ व देवर पर प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन


पानीपत। पुराना थाना चांदनी बाग क्षेत्र में एक महिला पीटीआई टीचर ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में अपने रिटायर्ड बैंक मैनेजर जेठ व आंगनबाड़ी इंस्ट्रक्टर देवर पर प्लॉट के एक मामले में प्रताड़ना का आरोप लगाया है। थाना चांदनी बाग पुलिस ने जेठ व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना चांदनी बाग के अंतर्गत पुराना चांदनी बाग में महिला पीटीआई राज पुनिया (51) ने अपने घर में रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उस वक्त पति व लड़का बाहर गए हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। पुलिस जांच में राज पुनिया के पास एक सुसाइड नोट मिला। उसने सुसाइड नोट में अपने जेठ अशोक पुनिया व देवर दिनेश पुनिया पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया और पति के बयान दर्ज किए। उसने बताया कि उसकी पत्नी राज पुनिया राजकीय कन्या सीसे स्कूल बापौली में पीटीआई है। उसका बड़ा भाई अशोक पुनिया बैंक मैनेजर से रिटायर्ड है और छोटा भाई दिनेश पुनिया महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी इंस्ट्रक्टर है। वे दोनों उसको व उसकी पत्नी को प्लॉट के एक मामले में प्रताड़ित कर रहे थे। वह और उसका बेटा घर से बाहर थे। उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। वे घर पर वापस आए तो उसकी पत्नी फंदे पर लटकी मिली। थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने पति के बयान व सुसाइड नोट के आधार पर जेठ अशोक पुनिया व देवर दिनेश पुनिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें