फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों की तलाश में तीन सीआईए की टीमों समेत चार टीमें बदमाशों का सुराग जुटाने में लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की चार टीमें बदमाशों के सुराग में जुटी
विज्ञापन

-हुडा सेक्टर 25 के पार्ट-टू में कंपनी कर्मचारी से 10 लाख रुपये लूट का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पुलिस अधीक्षक ने रविवार को हुडा औद्योगिक सेक्टर-25, पार्ट-टू में हरिसंस कंपनी के सुपरवाइजर से 10 लाख रुपये की लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया है। लूट की इस बड़ी वारदात को ट्रेस करने के लिए थाना चांदनी बाग, सीआईए-वन, टू, थ्री ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की है। पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया है और शहर के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस कंपनी के भी कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। लेकिन अब तक पुलिस के हाथ बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने मामले में कंपनी के मालिक अनिल विज के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि शनिवार की शाम को दो बदमाशों ने हरिसंस आटोमोबाइल शोरूम के कर्मचारी चरण जीत उर्फ शम्मी पुत्र विलायती राम शर्मा निवासी कृष्णा कालोनी, तहसील कैंप से हुडा औद्योगिक सेक्टर-25, पार्ट-टू में हरिसंस एक्सपोर्ट हाउस ऑफिस के पास 10 लाख रुपये लूट लिए थे। शम्मी यह रकम हरिसंस एक्सपोर्ट हाउस में देने के लिए शोरूम से निकला था। वहीं शनिवार की देर रात थान चांदनी बाग पुलिस ने दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट के आरोप में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पुलिस ने रात भर व रविवार की सुबह हुडा सेक्टर-25 के पार्ट टू में घटनास्थल से लेकर हरिसंस आटोमोबाइल शोरूम तक जीटी रोड व हुडा में प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। पुलिस की जांच में शम्मी भी साथ था। वहीं पुलिस ने शम्मी से लुटेरों के पूरे हुलिये व उनकी बोलचाल के तरीकों की विस्तार से जानकारी ली। डीएसपी हेड क्वार्टर जगदीप दूहन ने बताया कि लूट के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही लुटेरों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें