सड़क हादसे में घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
समालखा। मनाना गांव के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकरा गई। इसमें युवक की मौत हो गई। युवक की मौत चंडीगढ़ पीजीआई ले जाते वक्त रास्ते में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव अटवान, शाहबाद निवासी गौरव पिछले तीन वर्षों से गांव मनाना में अपने नाना के घर रह रहा था। मंगलवार रात को वह बाइक से समालखा से गांव मनाना आ रहा था। गांव में खड़ी एक ट्राली से उसकी बाइक टकरा गई। उसे जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते डाक्टर ने रेफर कर दिया। पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।