फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-थाना चांदनी बाग पुलिस ने शिकायत लेकर मुकदमा दर्ज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड से दिल्ली में जाकर 50 हजार की चपत लगाई
विज्ञापन

पानीपत। सेक्टर-25 पार्ट-टू निवासी एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से दिल्ली के दरियागंज में चार बार ट्रांजेक्शन कर 50 हजार रुपये की चपत लगा दी। थाना चांदनी बाग पुलिस ने उसकी शिकायत लेकर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दरियागंज पुलिस को डाक के माध्यम मामला से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

जोगेंद्र वधवा निवासी सेक्टर-25-टू ने थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास कैनरा बैंक का क्रेडिट कार्ड है। उसका कार्ड 13 अक्तूबर को गुम हो गया था। उसी दिन अज्ञात लोगों ने दिल्ली में कस्तूरबा अस्पताल थाना दरियागंज दिल्ली से चार ट्रांजेक्शन में 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। थाना चांदनी बाग पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि यह मामला दिल्ली के दरियागंज अस्पताल का लगता है। पुलिस इसकी शिकायत दरियागंज दिल्ली में भिजवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें