फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सिवाह के पास जीटी रोड पर रविवार देर रात हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में दो श्रमिकों की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
जीटी रोड पर गांव सिवाह के पास हुए सड़क हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि गांव पूठर निवासी सोनू रविवार को गांव के ही संदीप (27), मनीष (27) के साथ सेक्टर-सात स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मेहनत मजदूरी करने गए थे। काम खत्म कर देर रात वापस बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बाइक सोनू चला रहा था। वे लोग जब गांव सिवाह फ्लाईओवर पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से वे तीनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। लोगों ने तीनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने संदीप व मनीष को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सेक्टर-29 चौकी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। जहां सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-29 चौकी प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि रविवार देर रात जीटी रोड पर सिवाह फ्लाईओवर पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें