फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यों-ज्यों दिन नजदीक आ रहे हैं, प्रशासन की बढ़ती जा रही धड़कन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लाख संगत, डेढ़ लाख सक्रिय, तीन जगह शक्ति प्रदर्शन
विज्ञापन

- प्रशासन ने लगाए 17 ड्यूूटी मजिस्ट्रेट, ज्यों-ज्यों दिन नजदीक आ रहे हैं, प्रशासन की बढ़ती जा रही धड़कन

- जिले भर से संगत छाजपुर खुर्द में संभालेगी मोर्चा, जिले भर से डेरा प्रेमी छाजपुर खुर्द व पलड़ी समेत तीन जगह पहुंचे
- संगत बोली-डेरा प्रमुख को नहीं जाने देंगे पेशी पर, अगर किसी ने ले जाने की कोशिश की तो बजा देंगे ईंट से ईंट
- एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अकील मोहम्मद ने सभी डीएसपी, थाना व चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

फोटो -27 से 30

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
डेरा मुखी की पेशी के दिन सुरक्षा को देखते हुए जिले में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए दो कंपनी पहुंच गई हैं। जिसमें केंद्र से एसएसबी की एक कंपनी ने पानीपत में देर रात को पहुंच गई। प्रशासन ने 17 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं और अब जिले में धारा144 लगाने को लेकर मंथन चल रहा है। प्रशासन मंगलवार को इस पर फैसला ले सकता है।
इन सबके बीच डेरा संगत ने जिले में तीन जगह नाम चर्चा की। खुफिया विभाग की नाम चर्चा पर कड़ी नजर रही। बताया जा रहा हैं जिले में करीब तीन लाख संगत है। इनमें करीब डेढ़ लाख सक्रिय संगत है। संगत ने दरबार के खिलाफ किसी तरह के फैसले पर कुछ भी करने की चेतावनी फिर से दोहराई है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को एसएसबी की एक कंपनी देर शाम को पहुंच गई। जिला पुलिस के अधिकारियों ने कंपनी अधिकारियों के साथ मुलाकात की। कंपनी अधिकारियों ने देर रात को ही पुलिस अधिकारियों से पूरी चर्चा की। वहीं हरियाणा आर्म्ड फोर्स की एक कंपनी दिन के वक्त ही पहुंच गई। वहीं जिला प्रशासन ने डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं। गृह सचिव ने डीसी व एसपी ने वीडियो कांफ्रेंस से पूरे मामले में हिदायत जारी की।
डेरे के एक नजदीकी व्यक्ति ने दावा किया कि जिले में डेरा प्रेमियों की संख्या करीब तीन लाख है। जिनमें से सक्रिय संगत की संख्या डेढ़ लाख है। सूत्र के अनुसार शहर इनकी संख्या करीब एक लाख, समालखा में करीब 45 हजार, मतलौडा में 40 हजार, बापौली में 15 हजार, नांगल खेड़ीह में आठ व इसराना में करीब 55 हजार की संख्या है।

17 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए
नगर निगम कमिश्नर शिवप्रसाद शर्मा को थाना चांदनी बाग क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया है। उनके साथ डीएसपी मुख्यालय जगदीप दूहन, एसडीएम विवेक चौधरी को इसराना व मॉडल टाउन में नियुक्त किया है। उनके साथ डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर देशराज, एमडी शुगर मिल बीर सिंह को डीएसपी बली सिंह के साथ मतलौडा, सीटीएम संदीप अग्रवाल को डीएसपी सिटी आत्माराम के साथ किला थाना, एसडीएम समालखा गौरव कुमार को डीएसपी समालखा के साथ थाना समालखा, बापौली व सनौली, जिला परिषद सीईओ सुमन को डीएसपी महिला थाना विद्यावती के साथ महिला पुलिस स्टेशन, जिला परिषद के डिप्टी सीईओ जसविंद्र बांगड़ को इंस्पेक्टर सुरेश कुमार के साथ सिटी थाना, तहसीलदार जीवेंद्र मलिक को इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह के साथ थाना सदर, नायब तहसीलदार सुमन लता को इंस्पेक्टर अमित कुमार के साथ थाना मॉडल टाउन, अशोक छिक्कारा बीडीपीओ मतलौडा को इंस्पेक्टर संदीप कुमार के साथ चांदनी बाग, तहसीलदार समालखा मनोज कुमार के साथ इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के साथ थाना समालखा, तहसीलदार इसराना संजीव कुमार को इंस्पेक्टर नवीन कुमार के साथ थाना इसराना, नायब तहसीलदार जयसिंह को इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार के साथ थाना मतलौडा, तहसीलदार बापौली नवनीत को इंस्पेक्टर अजय कुमार के साथ पुलिस थाना बापौली नायब तहसीलदार अनिल कौशिक को इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह के साथ थाना सनौली, बीडीपीओ इसराना जितेंद्र कुमार को इंस्पेक्टर प्रभारी किला थाना सुरेश पाल के साथ ट्रैफिक थाना बाबरपुर, तहसीलदार मतलौडा जयभगवान शर्मा को इंस्पेक्टर महेंद्र हिसंह एसएचओ ट्रैफिक पानीपत के साथ नेशनल हाईवे नंबर-वन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

छाजपुर स्थित नाम चर्चा घर में की बैठक
सनौली (ब्यूरो)। डेरे सच्चा सौदा की संगत ने सोमवार को कुराड़ स्थित नाम चर्चा घर में नाम चर्चा की। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी समालखा नरेश अहलावत, थाना सनौली प्रभारी नरेंद्र कुमार पहुंचे और उन्होंने साध-संगत को शांति बनाए रखने की सलाह दी। डीएसपी ने कहा कि अगर साध-संगत पुलिस की सुरक्षा के लिए डेरे पर या आसपास सुरक्षा लेना चाहती है तो पुलिस उनकी मदद के लिए तैयार है। इसलिए किसी भी शरारती तत्व के बहकावे में ना आएं और अफवाहों पर ध्यान ना दें। ताकि समाज में आपसी प्रेम व भाईचारा कायम रहे। इस दौरान डेरे पर आए अनुयायियों ने डीएसपी को शांति से सत्संग करने का आश्वासन दिया। जिला जिम्मेदार डॉ. कृष्ण इंसा, गुलाब इंसा व मनीष इंसा ने कहा कि सत्संग में कहा कि हम सभी सत्य की राह पर चलते आए है और फिर भी अगर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के साथ कुछ गलत निर्णय आएगा तो उसे डेरा प्रेमी सहन नही करेंगे। संगत ने सभी आरोप निराधार बताए। मनीष इंसा ने कहा कि उन पर झूठे आरोप लगाकर फंसाना गलत है। अगर सतगुरु पर कोई आंच आई तो वे अपनी जान तक दे देंगे।

गुरु के खिलाफ रचे षड़यंत्र को नहीं करेंगे सहन
इसराना (ब्यूरो)। पलड़ी गांव के बारात घर में सोमवार को ब्लाक इसराना के डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने नामचर्चा की। जिसकी अध्यक्षता पूर्ण सिंह फौजी ने की। इस मौके पर सुरेश बांध, हरिराम, गिरधा, पनमेशरी, कमला, गोपी व रामपाल समेत मौजूद सभी सच्चा सौदा के अनुयायियों ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह पूरी तरह पाक साफ है। गुरु पर अगर कोई आंच आती है तो वे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

वर्जन
डेरा प्रमुख की 25 अगस्त को होने वाली पेशी को लेकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसबी और एचपीए की एक-एक टुकड़ी पानीपत पहुंच चुकी है। सभी पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दे दिए गए हैं। लोगों से भी शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस नजर रख रही है।
विज्ञापन

- देसराज, डीएसपी, लॉ एंड ऑर्डर, पानीपत।

वर्जन
प्रशासन व पुलिस कानून व व्यवस्था लागू करने के लिए होता है और वे अपना काम बखूबी कर रहे हैं। मैं जिले वासियों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। सबको कानून की पालना करनी चाहिए।
- डॉ. चंद्रशेखर खरे, डीसी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें