चोरी के आरोपी दोनों कुक से बरामद हुआ सोने का हार व 5 हजार नकदी
पानीपत। एम्स की नर्स के घर में पूरे परिवार को खाने से नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाकर घर में चोरी करने के दो आरोपियों से रिमांड के दौरान पुलिस ने चोरी किया हुआ सोने का हार व 5 हजार की नकदी बरामद की। रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
गत फरवरी माह मे अपने अन्य साथियों संग मिलकर योजना बंध तरीके से थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत सनोली रोड न्यू सब्जी मंडी मे नर्स पूनम, उनके पति खुशवंत सिंह उर्फ सोनू, बेटे नमित व मां लक्ष्मी देवी को खाने मे नशीला पदार्थ मिला खिलाकर घर से सोने के जेवरात, नकदी, पहने हुए सोने के जेवरात व मोबाइल फोन चोरी किया था। सीआईए-वन ने बुधवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी तेज बहादुर पुत्र नरजीत निवासी लहरेला जिला कालिकोट नेपाल व कबिंद्र पुत्र हवाज निवासी नेपाल हाल सुभाष नगर ज्वालापुर हरिद्वार को सनौली रोड सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया था।