फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस दिन फौजी को छुट्टी पूरी कर जाना था डयूटी, उसी दिन जहर के प्रभाव से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव डाडोला में एक फौजी की कथित रूप से जहर खाने से मौत हो गई। फौजी को शुक्रवार को ही एक माह की छुट्टी पूरी कर वापस ड्यूटी पर लौटना था। चांदनी बाग थाना पुलिस ने मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सुरेश निवासी गांव डाडोला ने बताया कि उसका बड़ा भाई 25 वर्षीय दीपक कुमार आर्मी में नायक था। उसकी जम्मू रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में ड्यूटी थी। एक माह पहले दीपक बीमार पिता कृष्णलाल का हाल जानने के लिए एक माह की छुट्टी आया था। शुक्रवार रात साढ़े 9 बजे उसकी जम्मू के लिए ट्रेन थी। शाम को साढ़े चार बजे दीपक ने कथित रूप से जहर निगल लिया। दीपक ने जहर निगलने के बाद उसे फोन कर इस बारे में बताया भी था। वह दीपक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लेकर आए, यहां उसने गंभीर अवस्था में दम तोड़ दिया। दीपक ने जहर क्यों खाया है इस बारे में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


जहर खाने से फौजी की मौत
फोटो संख्या 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें