फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी में पहुंचे बदमाश उठा ले गए बोलेरो

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर पर 28 मार्च की रात पुलिस की वर्दी में पहुंचे असलहाधारी बदमाश उसकी बोलेरो उठा ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित महिला राधिका देवी पत्नी रामसूरत सरायमीर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की रहने वाली है। राधिका के मुताबिक 28 मार्च दिन बुधवार की रात 11.15 बजे कार से उसके घर पुलिस की वर्दी में कुछ लोग पहुंचे। सभी के पास असलहे थे। वर्दीधारियों में से एक ने अपने को दीदारगंज थाने का प्रभारी बताया। शेष अन्य को एसटीएफ की टीम का सदस्य बताया। उन्होंने घर वालों से कहा कि बोलेरो चोरी की है। इसलिए इसे अपने साथ ले जा रहे हैं। गाड़ी के विषय में पता करने के लिए कल दीदारगंज थाने पर आ जाना। राधिका के परिवार के लोग दूसरे दिन जब दीदारगंज थाने पहुंचे तो वहां ना तो इनकी बोलेरो मिली, ना ही वह दरोगा। घटना के संबंध में पीड़िता ने सरायमीर थाने में तहरीर दी, पर कोई सुनवाई न होने पर जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें