फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य गर्ल्स स्कूल में तीसरी की छात्रा से छेड़छाड़, छात्रा परिजनों से बोली- मैं नहीं जाऊंगी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य गर्ल्स स्कूल में तीसरी की छात्रा से छेड़छाड़, छात्रा परिजनों से बोली- मैं नहीं जाऊंगी स्कूल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा की एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शक स्कूल के ही स्टाफ पर जताया जा रहा है। वारदात के बाद छात्रा ने घर जाकर बड़ी बहन को पूरा मामला बताया। इस पर परिजनों ने पुलिस और स्कूल प्रबंधन को शिकायत दी। वीरवार को देर रात एसपी राहुल शर्मा स्कूल पहुंचे और सीसीटीवी की फुटेज की जांच की। इधर, सहमी छात्रा ने घर जाने के बाद आगे से स्कूल जाने से इनकार कर दिया है। इधर, स्कूल प्रबंधन ने सोमवार तक स्कूल की छुट्टी कर दी है, जबकि थाना शहर पुलिस ने इसमें अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
स्कूल में वारदात वीरवार को आधी छुट्टी के वक्त हुई। परिजन वीरवार देर शाम को स्कूल में पहुंचे और प्रबंधन व प्रिंसिपल को पूरे मामले की जानकारी दी। प्रबंधन ने अपने स्तर पर मामले की जांच की। बाद में परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और मामले में कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा वीरवार देर शाम को स्कूल में पहुंचे। उनके साथ डीएसपी सिटी राजेश लोहान, थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार व महिला पुलिस अधिकारी भी स्कूल में पहुंची। वहीं, पुलिस अधिकारी शुक्रवार को भी पूरा दिन स्कूल में सीसीटीवी फुटेज की जांच करते रहे।
विज्ञापन

पीली टीशर्ट पहना व्यक्ति मुंह दबाकर ले गया
एसपी ने पीड़ित छात्रा से खुद पूछताछ की। छात्रा ने एसपी राहुल शर्मा को बताया कि वह वीरवार को आधी छुट्टी के बाद अपनी कक्षा में जा रही थी। इसी वक्त पीले रंग की टीशर्ट पहने एक व्यक्ति ने उसका मुंह दबा दिया और उसको उठाकर स्कूल के प्रशासनिक भवन के पीछे ले गया। उसने उसका हाथ काट लिया और किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भागी।
बच्ची डर के मारे स्कूल में नहीं बोल पाई, घर पर दी जानकारी
परिजनों ने बताया कि उनकी बच्ची वीरवार को स्कूल से डरी हुई थी। उसने फिर अपनी बड़ी बहन को पूरे मामले की जानकारी दी। उसकी बहन ने इस बारे अपनी मां को बताया। बच्ची ने परिजनों को भविष्य में स्कूल में न जाने की बात कही है। इधर, एसपी राहुल शर्मा ने वीरवार रात करीब 11 बजे तक स्कूल में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की।
अभिभावकों को सोशल वेबसाइट से दी छुट्टी की जानकारी
स्कूल प्रबंधन ने मामला सामने आते ही शुक्रवार सुबह ही एकाएक छुट्टी घोषित कर दी। कुछ अभिभावकों को सोशल वेबसाइट के माध्यम मैसेज कर दिया, जबकि कुछ अभिभावक बच्चों को लेकर स्कूल पहुंच गए। बच्चों को यहां से वापस अपने घर जाना पड़ा। स्कूल प्रबंधन ने इसके बाद सभी अभिभावकों को सोशल वेबसाइट के माध्यम सोमवार तक की छुट्टी करने का फैसला लिया।
मिलेनियम स्कूल में भी छात्रा से हुई थी छेड़छाड़, आज तक नहीं आई जांच रिपोर्ट
इससे पहले अंसल स्थित मिलेनियम स्कूल में भी पिछले दिनों चौथी कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई थी। महिला थाना पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया था। यह मामला काफी दिनों तक गर्माया था। स्कूल प्रबंधन ने प्रिंसिपल को हटा दिया था। वहीं प्रशासन ने एसडीएम की अगुवाई में एसआईटी गठित की थी। एसआईटी पूरे मामले में आज तक अपनी रिपोर्ट नहीं दे सकी है। अभिभावकों ने बच्ची को स्कूल से हटा लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
स्कूल को पैरेंट्स की शिकायत मिली थी। पुलिस इस मामले में अपनी जांच कर रही है। मैं इस मामले में कुछ भी नहीं बता सकती।
मीनाक्षी अरोड़ा, प्रिंसिपल, आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल।
आर्य गर्ल्स स्कूल में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच कर रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें