फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत रिफाइनरी में हादसे के बाद बदले कार्यकारी निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत रिफाइनरी में हादसे के बाद बदले कार्यकारी निदेशक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। इंडियन ऑयल की पानीपत रिफाइनरी के डीसीयू प्लांट में ब्लैक हॉट वाटर पाइप फटने से हुए हादसे में एक सुपरवाजर समेत दो कर्मचारियों की मौत और दो के झुलसने के बाद कार्यकारी निदेशक को बदल दिया गया है। इंडियन ऑयल ने पानीपत रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल कांप्लेक्स (पीआरपीस) में वीके रायजादा को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है, ये रिफाइनरी में कार्यकारी निदेशक(तकनीकी) रह चुके हैं। इधर, बीवी रामगोपाल को रिफाइनरी के दिल्ली मुख्यालय में नियुक्त किया है। वीके रायजादा ने कार्यकारी निदेशक के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। रिफाइनरी के प्रवक्ता ने बताया कि वीके रायजादा ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर में पढ़ाई की है।
विज्ञापन

यह है मामला
पानीपत रिफाइनरी में शुक्रवार 17 नवंबर को डीसीयू प्लांट में भाप सप्लाई करने वाले पाइप में लीकेज हो गई थी। पाइप लीक होने से ब्लैक हॉट वाटर आईओसीएल के प्रबंधक प्रदीप, हरमन इंजीनियरिंग के तहत कार्यरत मजदूर जसप्रीत, हाईटेक इंजीनियरिंग के तहत कार्यरत सुपरवाइजर अनिल कुमार व पाल कंस्ट्रक्शन में कार्यरत अंकित के ऊपर गिर गया। हादसे में आईओसीएल के प्रबंधक प्रदीप व तीनों कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए थे। इन्हें पानीपत रिफाइनरी टाउनशिप अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने अनिल कुमार, अंकित व जसप्रीत को पानीपत स्थित एक अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया था। यहां पर चिकित्सकों ने अनिल व जसप्रीत को चिंताजनक हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया था। अधिकारियों के अनुसार आईओसीएल के प्रबंधक प्रदीप करीब 10 प्रतिशत झुलसा हुए हैं, जबकि अंकित 35 प्रतिशत, अनिल व जसप्रीत का शरीर 80-80 प्रतिशत झुलसे हुए थे। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सुपरवाइजर अनिल निवासी स्टोंडी करनाल ने रविवार शाम को दम तोड़ दिया था। वहीं मंगलवार को जसप्रीत निवासी शेखपुरा घरौंडा ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें