फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-थाना शहर पुलिस ने देवी मंदिर प्रबंधन पर किया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर प्रबंधन पर केस दर्ज
विज्ञापन

- दशहरा स्थल पर करंट लगने से हुई थी किशोर की मौत, पोस्टमार्टम में खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। प्राचीन देवी मंदिर में दशहरा स्थल पर किशोर की मौत करंट लगने से हुई थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से ही मौत होने का कारण दिया है। परिजनों ने देवी मंदिर प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने देवी मंदिर में दशहरा के दिन संदिग्ध परिस्थितियों में मृत किशोर के शव की रविवार को शिनाख्त देसराज कॉलोनी निवासी विकास (16) के रूप में की। पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। देसराज कॉलोनी निवासी पिता रामेश्वर ने बताया कि उसके पास दो लड़के व तीन लड़की हैं। उसका लड़का विकास (16) आठवीं कक्षा में पढ़ता है। वह शनिवार को देवी मंदिर में रावण दहन देखने गया हुआ था। वह देर रात तक घर पर नहीं आया तो उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन रात को उसका कोई सुराग नहीं लगा। उनको रविवार सुबह विकास की देवी मंदिर में करंट लगने से मौत होने की जानकारी ली। वह सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल में पहुंचा और शव की शिनाख्त की। रामेश्वर ने आरोप लगाया कि उसके लड़के विकास को देवी मंदिर कमेटी की लापरवाही के चलते करंट लगा है। परिजनों ने सिविल अस्पताल में मामले को देखते हुए रोष व्यक्त किया। इसकी सूचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार अस्पताल में पहुंचे। एसएचओ सुरेश कुमार ने काफी प्रयासों के बाद परिजनों को शांत किया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर देवी मंदिर प्रबंधन पर लापरवाही से हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवी मंदिर में दशहरा के दिन मृत किशोर की शिनाख्त देसराज कॉलोनी निवासी विकास के रूप में की है। परिजनों ने देवी मंदिर प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है और उसकी मौत का जिम्मेदार माना है। पुलिस ने पिता के बयानों के आधार पर देवी मंदिर प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जयभगवान, प्रभारी, तहसील कैंप, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें