फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आशा के शव का पोस्टमार्टम करवाया, आरोपियों की धरपकड़ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने बुधवार को आशा के शव का फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टरों से पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने आशा का शव उसके पिता को सौंप कर इस मामले में मृतका के पति, देवर समेत तीन आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि मॉडल टाउन के शांति नगर में किराये पर रहने वाला राजू मूल निवासी गांव रसूलपुर जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश कई साल से शांति नगर में परिवार के साथ किराये के मकान में निवास कर रहा था। राजू पेशे से पेंटर था और इसकी पत्नी आशा कोठियों में नौकरानी के रूप में कार्य करती थी। राजू की आशा से 15 साल पहले शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं, बड़ा लड़का रवि छह साल व छोटी बेटी राधिका चार साल की है। पुलिस की जांच में पता चला कि राजू, आशा के साथ मारपीट करता था और उसके चरित्र पर शक करता था। वहीं राजू अपने बच्चों के साथ कई दिन से गायब था और पड़ोसियों ने जब राजू के बाथरूम में झांका तो आशा मृत हालत में मिली। इधर, आशा के पिता बचावन शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। शर्मा ने अपनी पुत्री आशा की हत्या के लिए उसके पति राजू, देवर रामपाल व इनके मित्र शेरा को दोषी ठहराया, पुलिस ने तीनों पर आशा की हत्या के आरोप में केस दर्ज किया।
थाना मॉडल टाउन प्रभारी हरविंद्र सिंह ने बताया कि आशा के शव का बुधवार को पुलिस ने पानीपत के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। वहीं आशा की हत्या के आरोप में उनके पिता की शिकायत पर पति, देवर, इनके मित्र पर केस दर्ज कर रखा है। हत्या की वजह क्या थी इस का पता आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा, फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें