फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चलाने के शौक ने सगे भाइयों को बना दिया वाहन चोर, छह बाइक समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बाइक चलाने के शौक ने दो सगे भाइयों को वाहन चोर बना दिया। सगे भाई बाइक चोरी करने के बाद बेचते भी नहीं थे। एक बाइक को चलाने से मन भर जाने के बाद दूसरी बाइक की चोरी कर चलाने लगते थे। सीआईए-1 की टीम ने वीरवार की शाम सेक्टर-29 स्थित सज्जन चौक पर नाका लगाकर दोनों को गिरफ्तार किया। इनके पास चोरी की छह बाइक भी बरामद की गई हैं। पुलिस को मुखबिर के जरिए इन सगे भाइयों के यहां से गुजरने की सूचना मिली थी, जिसके बाद धरपकड़ की गई।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अश्वनी उर्फ आशु और दीपक निवासी नारायणा जम्मू बताया है। हाल में वह पानीपत की तेज कालोनी में किराये पर रह रहे थे। यह बाइक पर ही सज्जन चौक से गुजर रहे थे, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि सगे भाइयों ने दो अप्रैल 2019 को थाना सनौली क्षेत्र के सनौली बस अड्डे से एक बाइक चोरी की थी। थाना सनौली के साथ ही थाना चांदनी बाग, थाना शहर, थाना सेक्टर 13-17 के क्षेत्र से बाइक चोरी की 6 वारदातों को दे चुके हैं। इनकी निशानदेही पर चोरी की सभी 6 बाइक बरामद कर ली गई है, इन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
सीआईए-1 प्रभारी छबील सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी सगे भाइयों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पकड़ा है। इन्हें अलग-अलग बाइक चलाने का शौक है। इसलिए वो बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दोनों चोरी की हुई बाइक को कभी भी घर नहीं ले जाते थे। एक जगह से बाइक चोरी कर आरोपी उस बाइक को पार्किंग, किसी सुनसान जगह या घर के आस-पास लावारिस हालत में ही खड़ी कर देते थे। इन बाइकों को बेचते नहीं थे। सभी बाइक हीरो स्प्लेंडर हैं।
बाइक चोरी की इन वारदातों का खुलासा:
1. आरोपियों ने 2 अप्रैल 2019 को सनौली बस अड्डे से बाइक चोरी की।
2. आरोपियों ने 29 मार्च 2019 को देवीलाल पार्क के बाहर से बाइक चोरी की।
3. आरोपियों ने 20 फरवरी 2019 को पटेल नगर तहसील कैंप में घर के बाहर से बाइक चोरी की।
4. आरोपियों ने 24 मार्च 2019 को ग्रीन पार्क सेक्टर-12 के बाहर से बाइक चोरी की।
5. आरोपियों ने 6 सितंबर 2018 को न्यू रमेश नगर तहसील कैंप में घर के बाहर से बाइक चोरी की।
6. एक अन्य बाइक आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर पहचान न होने पर 102 सीआरपीसी के तहत पुलिस ने कब्जे में ले लिया। आरोपियों ने यह बाइक नशे की हालत में चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें