फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-जिले के गांव राजा खेड़ी के खेतों की है घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूबवेल चलाते समय करंट लगने से किसान की मौत
विज्ञापन

पानीपत। जिला के गांव राजा खेड़ी के खेतों में ट्यूबवेल चलाते समय करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। किसान गेहूं की फसल में पानी देने के लिए गया था। किला थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार भीम सिंह (56) बुधवार शाम को छह बजे बिजली आने पर अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी देने गया था। परिजनों के अनुसार वह खेत में ट्यूबवेल चलाने लग गया तो उसको वहीं करंट लग गया। परिजन उसके देर रात तक भी वापस न आने पर रात नौ बजे खेत में गए। वह ट्यूबवेल की तारों से चिपका हुआ था। परिजनों ने बिजली की लाइन काटकर उसको तारों से हटाया और सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। किला थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने किसान भीम सिंह की मौत में परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और इसमें 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजनों का भीम सिंह की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें