फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-शव की गली-सड़ी हालत देख डॉक्टर ने किया पीजीआई रोहतक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सेक्टर-11-12 स्थित पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर झुग्गियों के पीछे उगी झाड़ियों में एक युवक का शव मिला है। शव गली-सड़ी हालत में था। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सेक्टर 11/12 चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया, जहां डॉक्टरों ने शव की गली-सड़ी हालत देख पीजीआई रोहतक भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सेक्टर-11/12 चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-12 स्थित चौकी से कुछ दूरी पर झुग्गियों के पीछे उगी झाड़ियों में गली-सड़ी हालत में करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिला। बदबू आने पर लोगों ने देखा तो एक युवक का शव झाड़ियों में लकड़ियों के नीचे दबा हुआ था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि शव की क्षत-विक्षत हालत के कारण शरीर पर कोई चोट के निशान है या नहीं, इस बारे में भी कुछ नहीं कहा जा सकता। जांच अधिकारी एएसआई कन्हैया लाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें