फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडीमेड कपड़े की दुकान से चोरी करते दो महिला चोर पकड़ी, तीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 22
विज्ञापन

----
कपड़े की दुकान से चोरी करती दो महिला चोर पकड़ीं, तीन फरार
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा।
रेडीमेड कपडे़ की एक दुकान से पांच महिलाओं द्वारा सूट देखने के बहाने अपने कपड़ों में कई जोड़े सूट छिपा लिया। महिला दुकानदार को भनक लगने पर उसने दो महिला चोरों को काबू किया जबकि तीन मौके से भागने में सफल रही। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को साथ ले गई। पुलिस इन आरोपी महिलाओं से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रेणू निवासी समालखा मॉडल टाउन में लेडिज रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाती है। शुक्रवार दोपहर को पांच महिलाएं कपड़े खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंची। इनमें से दो महिलाएं अंदर काउंटर पर खड़ी हो गई जबकि तीन दुकान के किनारे सीढ़ियों पर खड़ी हो गई। सूट देखने के बहाने दोनों महिलाओं ने कई जोड़े खुलवा लिए और उनमें से कुछ सूट नीचे सीढ़ियों पर खड़ी साथी महिलाओं को पकड़ाने के साथ ही अपने कपड़ों में डाल लिए। महिला दुकानदार को इसकी भनक लगने पर उसने तलाशी देने को कहा तो तीन महिला चोर भाग गई जबकि दो को दुकानदार महिला ने हिम्मत करके काबू कर लिया। शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार व लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों पकड़ी गई महिलाओं को जांच के लिए अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें