खतौली (मुजफ्फरनगर)। मकान में घुसकर रिश्तेदारों ने मां और बेटी के साथ मारपीट कर दी। मोहल्ला इस्लामनगर निवासी सलीम पुत्र शब्बीर ने मेरठ के जानी क्षेत्र के रहने वाले रिश्तेदार रफीक व उसके तीन पुत्रों अमजद, आमीर, सोनू तथा दामाद के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि इन्होंने उसके मकान में घुसकर उसकी पत्नी और बेटी तरन्नुम के साथ मारपीट कर दी। बेटी को चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। महिलाओं ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।