फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-दुकानदार का आरोप सौ नंबर फोन बार-बार करने के बाद भी नहीं उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। बिंझौल गांव में खाद व बीज की एक दुकान का शटर व कैंची गेट तोड़कर 48 हजार की नकदी समेत करीब 11 लाख रुपये की चोरी कर ली गई। दुकानदार का आरोप है कि वह वारदात का पता चलने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करता रहा। उसका फोन नहीं उठाया गया। किसी व्यक्ति द्वारा एक पुलिस अधिकारी को सीधा फोन करने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना करने पहुंची।
विज्ञापन

बिंझौल गांव स्थित भूपेंद्र खाद बीज भंडार में शुक्रवार रात को चोरी कर ली गई। ग्रामीण शनिवार सुबह ही इकट्ठा गए और चोरी की घटना में अफसोस व्यक्त किया। बिंझौल निवासी भूपेंद्र ने बताया कि उसकी गांव में ही भूपेंद्र मेसर्ज के नाम से खाद बीज भंडार की दुकान है। वह 20 अक्तूबर को अपनी दुकान ठीक से बंद कर गया था और 21 की सुबह दुकान पर आया तो दुकान का शटर टूटा मिला। चोरों ने शटर को उखाड़कर एक तरफ फेंक दिया और कैंची गेट का कुंडा तोड़ दिया। चोर दुकान से करीब 48 हजार रुपये नकदी समेत करीब 11 लाख का खाद व बीज चोरी कर ले गए। उसने आरोप लगाया कि वह शनिवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करता रहा, लेकिन उसका फोन नहीं उठाया गया। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने एक पुलिस अधिकारियों को फोन कर पूरे मामले से अवगत कराया। मॉडल टाउन थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

फोटो-33 व 34
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें