फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के लिए मांगा इंसाफ, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, कहा मेरी मां को इंसाफ दे दो या मुझे आत्महत्या करने की इजाजत दे दो

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव आसन निवासी एक लड़की ने अपनी मां को इंसाफ दिलवाने के लिए सोमवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसमें उसने लिखा कि या तो उसकी मां को इंसाफ दे दो या मुझे आत्महत्या करने की इजाजत दे दो।
विज्ञापन

गांव आसन कला निवासी छात्रा मणी (20) ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर लिखा कि वो बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। गत गत दिनों उनके गांव में खाली पड़ी हुई जगह को लेकर पड़ोसी लाजपत राय हुड़िया के साथ झगड़ा हो गया था। उसने बताया कि उनके घर के पीछे खाली जमीन है। इस पर उनके पड़ोसी कब्जा करना चाहते हैं, लेकिन पीड़ित ने बताया कि वो जगह पंचायती है। उस जगह पर लड़कियों के लिए सिलाई सेंटर व बैंक खोला गया था। लेकिन अभी वो जगह काफी दिनों से खाली है। इस पर उनके पड़ोसी कब्जा कर रहे हैं। इसका विरोध छात्रा की मां संतोष कौर ने किया। विरोध करने पर पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट की और थर्मल पुलिस में खाली जगह पर कब्जा करने की शिकायत भी दी। इस पर गांव में पंचायत भी हुई, जिसमें गांव के अधिकांश लोगों ने जमीन को पंचायती होने की बात भी कही। लेकिन कुछ समय बाद पुलिस जांच के दौरान वो सभी लोग मुकर गए। इससे आहत होकर प्रार्थी की मां संतोष कौर पुलिस के आलाधिकारियों के पास जाकर इंसाफ के लिए लड़ी, लेकिन इंसाफ ना मिलने के कारण मां गांव से लापता हो गई है। छात्रा ने बताया कि उसके पिता विजय अनेजा उनके साथ नहीं रहते हैं। वो परिवार में तीन ही सदस्य हैं। जिनमें उसका छोटा भाई और उसकी मां रहते हैं। छात्रा का कहना है कि इस सब के बाद से वो मानसिक रूप से परेशान हैै।
विज्ञापन




फोटो संख्या - 33

मां के लिए मांगा इंसाफ, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
खाली पड़ी जमीन को लेकर हुए झगड़े के बाद लड़की की मां गांव से लापता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें