फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से आईसक्रीम लेने गई 9 वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुजारी पर अपहरण करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। बरसत रोड चुंगी से एक नौवीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा घर से आइसक्रीम लेने के लिए गई थी। छात्रा के अपहरण का आरोप रोहतक के एक पुजारी पर है। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर सेक्टर 6-7 चौकी पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रोहतक निवासी महिला ने बताया कि वह 5 अप्रैल को अपनी बड़ी बेटी, छोटी बेटी व बेटे के साथ अपनी बहन के घर विकास नगर आया था। यहां से उनको अपने मायके कोलकाता जाना था। उनकी 8 अप्रैल सुबह साढ़े तीन बजे की ट्रेन थी। शुक्रवार दोपहर को छोटी बेटी अपनी मौसी के बेटे के साथ बरसत रोड चुंगी पर आइसक्रीम लेने के लिए गई थी। उसने पैसे कम रहने पर मौसेरे भाई को घर पैसे लेने के लिए भेज दिया। भाई जब पैसे लेकर वापस वहां गया तो बेटी वहां नहीं मिली। भाई ने घर आकर इस बारे में बताया। परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की, मगर उसका कहीं पता नहीं लगा। उन्हें शक है कि गांधी कैंप, रोहतक में मंदिर में रहने वाले पुजारी कर्ण ने उसकी बेटी का अपहरण किया है। पुजारी कर्ण उसकी बेटी पर पहले से ही बुरी नजर रखता था। एक माह पहले भी वह बेटी को ले गया था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को भी दी थी। लेकिन वह उसी रात बेटी को घर छोड़ गया था। जिस दिन बेटी लापता हुई थी उसी दिन पुजारी ने उसके फोन पर मैसेज भी भेजा था। जिसमें उसने लिखा था कि वह धूप में उसका इंतजार कर रहा है। इसलिए उन्हें पुजारी पर ही बेटी का अपहरण करने का शक है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



नोट - संशोधित - कृपया इस खबर का इस्तेमाल करें

आइसक्रीम लेने गई 9वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, रोहतक के पुुजारी पर अपहरण का आरोप, केस दर्ज
-बरसत रोड चुंगी से हुआ छात्रा का अपहरण
-परिजनों का आरोप पुजारी एक माह पहले भी छात्रा का कर चुका है अपहरण
-पुलिस ने मामले में नामजद के खिलाफ किया केस दर्ज
फोटो संख्या 26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें