फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने तलब की मजदूर की हत्या के मामले की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। थाना किला पुलिस ने मुन्शाद पुत्र मोदा की हत्या के आरोपितों नर सिंह, ठेकेदार चंद्रेश व धर्मेंद्र की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने भी थाना किला पुलिस ने मुन्शाद की हत्या के मामले की रिपोर्ट तलब की है। थाना किला पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। लेकिन आरोपित फरार मिले।
गौरतलब है कि 20 वर्षीय मुन्शाद पुत्र मोदा मूल निवासी गांव खानपुर जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी सैनी कालोनी, पानीपत पेशे से मजदूर था और सैनी कालोनी में नर सिंह के निर्माणाधीन भवन में मजदूरी कर रहा था। मुन्शाद को ठेकेदार चंद्रेश ने एक माह से मजदूरी नहीं दी थी। इसके चलते मुन्शाद आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान था। तीन अप्रैल को बकाया मजदूरी के भुगतान मांगने पर मुन्शाद का ठेकेदार चंद्रेश के साथ विवाद हुआ। ठेकेदार चंद्रेश, भवन के मालिक नर सिंह व इनके साथी धर्मेंद्र, उसको भवन की तीसरी मंजिल पर ले गए और उसके साथ मारपीट कर उसे वहां से धक्का दे दिया। मुन्शाद की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना किला के एसएचओ सुरेश पाल ने बताया कि मुन्शाद की हत्या के आरोपित चंद्रेश, धर्मेंद्र व नरसिंह फरार है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। जल्द ही पुलिस उनको गिरफ्तार कर लेगी।

नोट--- सहारनपुर के ध्यानार्थ

एसपी ने तलब की मजदूर की हत्या के मामले की रिपोर्ट
-मजदूरी मांगने पर तीसरी मंजिल से श्रमिक को धक्का देकर हत्या करने का मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें