फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में दो कैदियों से मिले मोबाइल व सिम कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला जेल में चेकिंग के दौरान दो कैदियों से मोबाइल व सिम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस ने डिप्टी सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर दोनों कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बता दे कि इससे पूर्व भी कई बार जेल में कैदियों से पहले भी कई बार मोबाइल मिल चुके है। जो जेल की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा करता है। जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट विवेक सांगवान ने बताया कि उसे सूचना मिली थी कि जेल में बंद कुछ कैदी अवैध रूप से मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। सूचना मिलते ही उसने 28 जून की शाम को कैदियों की तलाशी लेनी शुरू कर दी। जब वह जेल में बंद कैदियों के बैरकों की जांच कर रहे थे तो जेल में बंद कैदी शिवपुरी बी कालोनी निवासी मलकीत सिंह और अंबाला निवासी संदीप चौधरी उर्फ कुट्ट मोबाइल यूज करते हुए मिले। जब दोनों कैदियों की जांच की तो उनके पास से दो मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें