फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पुलिस ने पति समेत बिचौलिया व बाकी लोगों पर किया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। शहर की देशराज कॉलोनी निवासी पिता ने अपनी पोस्ट ग्रेजुएट बेटी की शादी गुडग़ांव में की और उनको स्टंडर्ड को देखकर अपनी हैसियत से अधिक करीब 30 लाख रुपये शादी पर खर्च किए। पति समेत ससुराली अब विवाहिता को फॉर्च्यूनर गाड़ी न मिलने के ताने देते हैं। पिता की रिटायरमेंट पर गाड़ी लाने का दबाव बना रहे हैं। विवाहिता ने ससुरालियों पर नौकरों जैसा व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने गुड़गांव निवासी पति, सास, ननद, ननदोई और बिचौलिया पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विवाहिता कनिका शर्मा निवासी देशराज कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पोस्ट ग्रेजुएट है। उसकी शादी 12 अक्तूबर 2015 को पीयूष वत्स निवासी अर्बन एस्टेट गुड़गांव से हुई थी। शादी में उसकी सास की बहन क्षमा बिचौलिया हैं। वह भी उनके साथ ही रहती हैं। उसकी ननद पल्लवी और उसका पति किरणदीप उनके पास ही मकान में रहते हैं। उसके पिता ने उसकी शादी में 30 लाख रुपये खर्च किए। इसके बाद पति और ससुरालियों ने पहले दिन से ही फॉर्च्यूनर गाड़ी के ताने मारने शुरू कर दिए। धीरे-धीरे उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोपी उसके साथ नौकरानी की तरह व्यवहार करते थे। इसके बाद उसको घर से निकाल दिया और कार लेकर आने पर ही घर में आने की धमकी दी। पिता के रिटायरमेंट के बाद पांच जून को रिटायरमेंट का कार्यक्रम रखा गया। इस पर भी ससुरालियों ने पांच लाख रुपये लाने की मांग की। उसने अपने पिता को पूरी कहानी बताई तो उसके पिता ने उसे तीन लाख रुपये दे दिए। वह तीन लाख रुपये लेकर ससुराल चली गई। उसके पिता कुछ दिनों बाद सामान देने ससुराल पहुंचे तो उनका सामान फेंक दिया और कार की मांग की। यह सुनकर पिता को अटैक आ गया। उसे भी घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें