फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों के साथ करवाया मासूम सिराज का पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
नम आंखों के साथ कराया मासूम सिराज का पोस्टमार्टम
विज्ञापन

पानीपत। फ्लौरा चौक मंजू कॉलोनी में शुक्रवार को चाय बनाते हुए कमरे में आग लगने से कमरे में सो रहा 3 साल का मासूम सिराज जिंदा जल गया था। आगजनी में 4 माह की मासूम सहित दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई थी। जिनका रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। रविवार को उनकी हालत में सुधार होने पर सिराज के पिता तोहिद पानीपत सामान्य अस्पताल पहुंचे। जहां पिता के बयान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाया व शव परिजनों को सौंप दिया। नम आंखों से पिता अपने लाडले के शव को लेकर अपने पैतृक गांव पश्चिम बंगाल ले गए।
विज्ञापन

चाय बनाते हुए था हादसा: फ्लौरा चौक स्थित मंजू कॉलोनी के क्वाटर में फराना चाय बना रही थी जबकि लजीना उसके साथ बैठी थी। तभी एकाएक फराना के कपड़ों ने आग पकड़ ली। वह उठकर खड़ी हुई तो उसके पांव से टकराकर सिलेंडर नीचे गिर गया। सिलेंडर का पाइप निकलने के कारण चंद सेकेंड में ही क्वार्टर गैस से भर गया। वह दौड़कर मदद के लिए बाहर भागी, जबकि पड़ोसन लजीना और फराना क्वार्टर में मौजूद 3 वर्षीय सिराज और 4 माह की तोशिबा को उठाने लगी। तभी एकाएक क्वार्टर पहले धुंए और फिर आग की लपटों से घिरा नजर आया। उसने लगभग 100 मीटर दूर रोड पर जाकर लोगों से मदद मांगी। जिसके बाद कॉलोनीवासियों ने लगभग 15 मिनट तक बाल्टियों और पाइप से पानी डाल आग पर काबू पाया। कॉलोनीवासियों ने आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां सिराज को मृत घोषित कर दिया गया व 3 घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। तीनों घायल अभी पीजीआई में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें