घर में घुसकर हमला करने पर मामला दर्ज
सनौली। झामबा में घर के अंदर घुसकर महिला सरपंच के ससुर के भाई, पत्नी और लड़के सेे मारपीट करने वाले पांच लोगों के खिलाफ एससी- एसटी एक्ट सहित मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। गांव झामबा में सनौली थाना पुलिस मारपीट करने वालों की धरपकड़ के लिए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बता दें कि रविवार को सनौली थाना के अंतर्गत आने वाले गांव झामबा में महिला सरपंच अंजू के ससुर के छोटे भाई सतपाल, उसकी पत्नी बिमला और लड़का साहिल घर पर थे कि तभी गांव के ही कई युवक लाठियां व ईंटें लेकर उसके मकान पर पहुंचे और उन कर हमला कर घायल कर दिया था। सनौली थाना पुलिस ने घायलों के बयान पर मारपीट करने के आरोप में पांच के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।