फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-अतौलापुर निवासी एक श्रमिक की फैक्ट्री में की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमिक की फैक्ट्री में हत्या कर शव को कंबलों की गांठों के नीचे दबाया, चूंहों ने नोंचा शव
विज्ञापन

- परिजनों के अनुसार राहुल 30 नवंबर को सुबह ड्यूटी पर गया था, दिन-रात की ड्यूटी के बाद नहीं लौटा घर
- सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में काम करते नजर आया मृतक, फैक्ट्री से नहीं निकला बाहर
- परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जताया रोष
-बापौली थाना पुलिस ने शव को कंबल की गांठों के नीचे से किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/सनौली। जिले के गांव अत्तौलापुर स्थित एक फैक्ट्री में एक श्रमिक की हत्या कर शव को कंबलों की गांठों के नीचे दबा दिया। ऐसे में शव को चूहों ने नोंच खाया। श्रमिक 30 नवंबर को फैक्ट्री में 24 घंटे की ड्यूटी पर आया था। परिजनों के शक जताने पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में श्रमिक के आने के बाद बाहर न जाने का पता लगने के बाद फैक्ट्री में सर्च अभियान चलाया। बापौली थाना पुलिस ने फिलहाल अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अत्तौलापुर निवासी राहुल (18) निंबरी-बापौली रोड पर गांव बहरामपुर स्थित पर्व टेक्स नाम की फैक्ट्री में श्रमिक था। वह 30 नवंबर वीरवार को घर से फैक्ट्री में 24 घंटे की ड्यूटी पर आया था। वह शाम को घर से खाना लेकर फिर फैक्ट्री चला गया। परिजनों के अनुसार राहुल इसके बाद न शुक्रवार सुबह और न ही शाम को घर पहुंचा। उनको पूरे मामले पर शक हुआ। वे सब शुक्रवार शाम को फैक्ट्री में पहुंचे। उन्होंने फैक्ट्री मालिक व अधिकारियों के सामने पूरे मामले को रखा। परिजनों ने फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची। राहुल फैक्ट्री में आता हुआ तो दिखाई दिया, लेकिन वह जाता हुआ दिखाई नहीं दिया। परिजनों ने इसकी सूचना बापौली थाना पुलिस को दी और परिजनों ने अपने स्तर पर भी फैक्ट्री में सर्च अभियान चलाया। परिजनों ने फैक्ट्री में एक जगह पर कंबलों की गांठों को हटाया तो राहुल मृत मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल की टीम से नमूने उठवाए। पुलिस के अनुसार राहुल के पैर का कुछ हिस्सा चूहों ने नोंच रखा था। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाया।
विज्ञापन

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
बापौली थाना पुलिस ने शनिवार को सिविल अस्पताल में परिजनों के बयान दर्ज कराए। परिजनों ने बताया कि राहुल की हत्या की गई है। परिजनों ने उसकी गर्दन व चेहरे पर चोट के निशान होने बताए। वहीं उसके पैरों पर भी निशान हैं। पुलिस ने सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया। बापौली थाना पुलिस ने इसमें फिलहाल अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। डीएसपी समालखा नरेश अहलावत, एसएचओ थाना बापौली सुभाष ने परिजनों को उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
तीन भाइयों में सबसे बड़ा था राहुल
परिजनों के अनुसार राहुल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह फैक्ट्री में काम कर अपना गुजर बसर कर रहा था। उसके दोनों छोटे भाई भी मेहनत मजदूरी करते थे। राहुल की हत्या के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

वर्जन
अत्तौलापुर निवासी राहुल की एक फैक्ट्री में हत्या कर दी गई है। हत्यारोपियों ने शव को कंबलों की गांठों के नीचे दबा दिया था। पुलिस ने इसमें फिलहाल परिजनों के बयानों पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी कहै।
नरेश अहलावत, डीएसपी, समालखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें