फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथ लगते मकान से भी नकदी व जेवरात किए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चचेरे भाइयों के मकानों से नकदी व जेवर चोरी
विज्ञापन

पानीपत/इसराना। गांव बांध में दो मकानों से हजारों की नकदी व गहने चोरी कर ले गए। दोनों मकान चचेरे भाइयों के थे। एक शिकायतकर्ता परिवार समेत वीरवार की रात को मकान की छत पर सो रहा था। पीछे से चोर मकान में घुसे और हजारों रुपये की नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह मकान में चोरी होने का पता लगने पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव बांध निवासी राजेंद्र ने थाना इसराना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार रात को परिवार मकान के नीचले हिस्से में ताला लगाकर मकान की छत पर सो गए थे। सुबह उठे तो नीचे के कमरे पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर रात को ताला तोडक़र लोहे के बक्से से 22 हजार रुपये, एक जोड़ी चांदी की तागड़ी, छह जोड़ी पाजेब चांदी, तीन जोड़ी कुंडली चांदी, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की तिल्ली चोरी कर ले गए। यही नहीं राजेंद्र ने बताया कि चोरों ने रात को साथ लगते चाचा के लड़के बसंत के मकान से भी ताला तोड़कर आठ हजार रुपये व जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना इसराना प्रभारी नवीन संधू ने बताया कि मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें