फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर भेजा न्यायिक हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से दुराचार की कोशिश का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। किशनपुरा चौकी पुलिस ने एक किशोरी से छेड़छाड़ और दुराचार की कोशिश के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी को रविवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोनों आरोपी चचेरे भाई हैं।
विज्ञापन

एक महिला ने किशनपुरा चौकी पुलिस को बताया था कि तीन जुलाई को वह घर से बाहर गई थी। उसकी नाबालिग बेटी दुकान संभाल रही थी। दुकान पर सामान लेने के बहाने आए रोहताश और सत्यवान ने उसकी बेटी को बहाने से गोदाम में भेजा। बाद में वहां आकर छेड़छाड़ की और दुराचार की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर दोनों आरोपी भागे। पुलिस ने शनिवार रात आरोपी रोहताश को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल एक आरोपी सत्यवान को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मेें भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें