फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री ने आठ युवकों पर लगाया मारपीट करने 1700 रुपये, मोबाइल व कंबल लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के गोदाम में एक यात्री के साथ मारपीट कर लूटपाट, जीआरपी ने नहीं किया केस दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर यूपी निवासी लोकेंद्र ट्रेन से घर जाने के लिए आ रहा था रेलवे स्टेशन
- लोकेंद्र ने जीआरपी कर्मियों को घटना की जानकारी दी लेकिन कोई भी कर्मी घटना स्थल तक नहीं गए
- जीआरपी कर्मियों ने पीड़ित को धक्के मारकर थाने से किया बाहर, रोते हुए निकला पीड़ित

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने से दो सौ मीटर दूरी पर रेलवे के गोदाम में एक यात्री के साथ मारपीट कर लूटपाट की गई। पीड़ित यात्री लूटपाट की शिकायत लेकर जीआरपी थाने में गया तो उसको वहां से भी धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। यात्री कार्रवाई की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने के आसपास चक्कर काटता रहा, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा सकी। जीआरपी प्रभारी किसी तरह की शिकायत न मिलने की बात कह रहे हैं।
मुजफ्फनगर यूपी निवासी लोकेंद्र ने बताया कि वह ट्रेन से अपने घर जाने के लिए जाटल रोड पुल से लाइनों के साथ-साथ पैदल रेलवे स्टेशन पर आ रहा था। वह जैसे ही गोदाम के पास पहुंचा तो गोदाम के पहले से खड़े आठ युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उसके हाथ से एक कंबल, 1700 रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया। उसने शोर मचाया तो वे भाग गए। वे सब कुछ ही देर में भाग गए। पीड़ित यात्री लोकेंद्र ने बताया कि वह संजय चौक पर पल्लेदारी का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी को घटना की जानकारी दी, लेकिन कर्मी घटनास्थल तक भी नहीं गए
मुजफ्फनगर यूपी निवासी लोकेंद्र ने आरोप लगाया कि वह मारपीट व लूटपाट के मामले में कार्रवाई को लेकर रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने पहुंचा तो थाने में मौजूद किसी भी जीआरपी कर्मी ने उसकी शिकायत पर ध्यान दिया और न ही कोई कर्मी घटना स्थल तक गए। आरोप लगाया कि जब वह जीआरपी थाने में अपनी शिकायत लेकर पहुंचा तो जीआरपी कमियों ने उसकी एक न सुनी और उसको धक्के मारकर थाने से बाहर कर दिया। जिसके बाद वह रोता हुआ रेलवे स्टेशन से बाहर चला गया। उसने आरोप लगाया कि प्रदेशी होने के चलते उसकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही।
वर्जन
मेरे पास मारपीट व लूटपाट का कोई मामला नहीं आया है और न ही किसी ने शिकायत दी है। ऐसा कोई मामला आता है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
राजकुमार, एसएचओ, जीआरपी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें