समालखा। एडवोकेट हत्याकांड में पुलिस के बढ़ते दबाव और दबिश के चलते मामले में के दो और आरोपियों को पुलिस ने गन्नौर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी।
डीएसपी नरेश अहलावत ने बताया कि एडवोकेट कंवरभान की हत्या के मामले में पांच नामजद सहित दो अन्य पर केस दर्ज थे। जिसमें दो अन्य सुनील व सोनू निवासी पुगथला ने बुधवार को गन्नौर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दोनों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड है। दोनों को रायदारी रिमांड पर लाकर पूछताछ की जाएगी। जबकि तीन दिन के रिमांड पर लिए गए संदीप व जोगिंद्र को रिमांड समाप्त होने पर अदालत में पेश किया गया। जहां से संदीप को फिर से दो दिन के रिमांड पर लिया है। जबकि जोगिंद्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वीरवार कि वीरवार को घर से कोर्ट के लिए जा रहे कंवरभान निवासी कालीरामना को रास्ते में रोककर आरोपियों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था और अस्पताल में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस ने पांच को नामजद करने के साथ ही दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था।
अशोक-जगमहेंद्र